breaking post New

ओशोधारा 365 का सदस्य बन कर लाभान्वित हों..योग व ध्यान से स्वीकार भाव बढ़ता है... सिद्धार्थ औलिया

ओशोधारा 365 का सदस्य बनने की.. सभी साधको से.. समर्थ गुरु श्री सिद्धार्थ औलिया सरकार ने की अपील।

इंडिया क्राइम न्यूज़


दिल्ली-- समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी ने धर्म चक्र सत्संग के 116वें अध्याय में योग व ध्यान के 10 लाभ बताए हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योग व ध्यान करने से शारीरिक स्वस्थता के साथ-साथ प्रफुल्लता आती है एवं स्वीकार भाव व तथाता घटित होता है।



उन्होंने ओशोधारा -365 का सदस्य बनने के लिए सभी को आमंत्रित किया है, जिसके तहत साल में 365 दिन प्रतिदिन सुबह ओशोधारा के वरिष्ठ आचार्यगण ऑनलाइन ध्यान सत्र आयोजित करते हैं। 

इसी कड़ी में नेपाल ओशोधारा मैत्री संघ की वरिष्ठ आचार्या नम्रता पांडे इस सप्ताह ध्यान सत्र आयोजित कर रही हैं जिसमें 100 से ज्यादा साधक प्रतिदिन सुबह ध्यान से लाभान्वित हो रहे हैं। 

उन्होंने डायनेमिक मेडिटेशन, कुंडलिनी ध्यान, सुप्रभात ध्यान व आज संजीवनी ध्यान कराया। वहीं विश्व योगा दिवस पर समर्थगुरु के निर्देशानुसार ओशोधारा के आचार्यों ने समूचे देश में विभिन्न प्रतिष्ठानों व संस्थानों में जाकर योगा दिवस मनाया।
Get Loan

Comments