breaking post New

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में विकासखण्ड स्तरीय कला - उत्सव 20-21का सफल आयोजन"*

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में विकासखण्ड स्तरीय कला - उत्सव 20-21का सफल आयोजन"*

आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर* -- करगी रोड कोटा शासकीय कन्या उ. मा. विद्यालय कोटा में विकासखण्ड स्तरीय कला-उत्सव 20-21का आयोजन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचान ने उसे पोषित करने एवं शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2015 से कला उत्सव का आयोजन कर रही है,

यह आयोजन विकासखण्ड, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर क्रमिक रूप से आयोजित होता है। उसी तारतम्य में विकासखंड स्तर पर नोडल विद्यालय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में *नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य श्रीमती आशा दत्त के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में* कला उत्सव का आयोजन कला उत्सव 2020 का आयोजन कोविड-19 वैश्विक महामारी के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन मोड पर सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

यह आयोजन 9 विधाओं में आयोजित हुआ, जो इस प्रकार है 1. संगीत गायन- शास्त्रीय, 2. संगीत गायन - पारंपरिक लोक संगीत 3 संगीत वादन - शास्त्रीय संगीत 4 संगीत वादन - पारंपरिक लोक संगीत 5. नृत्य -शास्त्रीय नृत्य, नृत्य -पारंपरिक लोकनृत्य 7. दृश्य कला - द्वि आयामी 8. दृश्य कला त्रिआयामी एवं 9. स्थानीय खिलौने व खेल है।

विकासखंड स्तर पर चयनित सूची इस प्रकार  है गायन संगीत - पारम्परिक लोक संगीत छात्र दिलीप दास मानिकपुरी 12वीं डीकेपी शा.उ. मा. वि. कोटा, छात्रा कुमारी नेहा साहू 12वीं कन्या कोटा, संगीत वादन-  शास्त्रीय संगीत छात्र अभिनव गुप्ता 9वीं सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल कोटा,  लोक नृत्य-  कुमारी पूर्णिमा साहू 12वीं कन्या कोटा, दृश्य कला आयामी - कुमारी भूमिका यादव12 वीं, दृश्यकला त्रिआयामी-  कुमारी पायल साहू 12वीं,  स्थानीय खिलौने व खेल - कुमारी गरिमा बानी 12वीं रही।

कार्यक्रम में विकासखण्ड के विभिन्न हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें रतनपुर, पिपरतराई, डी. के. पी. कोटा, कन्या कोटा, अमाली, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल कोटा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लिए।यद्यपि कोविड 19 के के कारण पूर्व वर्षों से अपेक्षाकृत सहभागिता कम रही।

तत्पश्चात चयनित प्रथम स्थान प्राप्त  विभिन्न विधाओं पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता छात्र - छात्रा की चयन सूची जिला कार्यालय को भेजी गई।

  कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता राशि कन्या उच्च विद्यालय कोटा के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय आयोजन हुआ, तथा कार्यक्रम का संचालन संस्था के व्याख्याता डॉ. रामबाबू गुप्ता द्वारा किया गया एवं निर्णायक गण में श्री मनोज वैद्य प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल श्री विनोद गुप्ता कला विशेषज्ञ शिक्षक श्री रमेश सिंह प्रधान अध्यापक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धौराभाठा श्रीमती आर. दुबे, श्रीमती एस. स्वर्णकार कला शिक्षक द्वारा शासकीय कन्या उ. मा. विद्यालय कोटा में प्रोजेक्टर के माध्यम से ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से प्राप्त वीडियो एवं फ़ोटो ग्राफ्स , सामग्री का अवलोकन करते हुए दिशानिर्देशनुसार मूल्यांकन करते हुए निर्णय दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी सह प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता ने सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त  करते हुए सभी प्रतिभागी छात्र - छात्राओं को अपनी शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता  व्याख्यातागण श्री जी. एस. केसर, श्रीमती ए. लाल, डॉ आर. बी. गुप्ता, श्री एस. के. साहू, श्री मनोज श्रीवास, श्रीमती रक्षा दुबे, श्रीमती मंजू चतुर्वेदी, श्री राकेश शर्मा, कु. पद्मिनी सिंह, श्रीमती मोना पन्ना, श्री अजीत गेरा, श्री पंकज गन्धर्व, श्रीमती श्वेता स्वर्णकार, श्री रमऊ सिंह, श्री एस. आर. साहू, कु. शशि कश्यप, श्रीमती राम कुमारी, श्री अजीत यादव सहित सभी का योगदान सराहनीय  रहा।

Get Loan

Comments