*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--करगीरोड, कोटा :*
*डी के पी शासकीय उ मा विद्यालय कोटा में वरिष्ठ व्याख्याता श्रवण सिंह पैकरा , मिडिल विभाग के प्रधान पाठक शिवशंकर नामदेव, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी विक्रमधर दिवान, देवेंद्र सिंह ठाकुर, भोलाराम बर्मन व्याख्याता ने राष्ट्र पिता महात्मा गान्धी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के तेल चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा शाला परिसर की साफ सफाई करने के पश्चात शाला परिसर से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक राम मंदिर, नाका चौक होते हुए नगर पंचायत तक रैली के रूप चलकर स्वच्छता संदेश देते हुए नगरपंचायत के टीम के साथ पुनः जय स्तम्भ चौक तक स्वच्छता रैली निकाल कर संदेश दिए। स्वच्छता रैली में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय तांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक, अजय अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, शिवशंकर नामदेव, विक्रमधर दीवान, देवेंद्र सिंग ठाकुर, भोलाराम बर्मन सी एम ओ सागर राज सहित अधिकारी कर्मचारी , पार्षद, जनप्रतिनिधियों सहित स्वच्छता कर्मी, छात्र छात्राएं शामिल हुए।*
*शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटा में भी 2 अक्टूबर गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती का कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक एवं विभिन्न आयोजनों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।*
*संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय के सभी व्याख्याता , शिक्षकों एवं छात्राओं द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित हुए।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सरस्वती वंदना के साथ गांधी जी एवं शास्त्री जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण द्वारा हुआ।*
*तत्पश्चात प्राचार्य, व्याख्यातागण, शिक्षकगण एवं छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली।*
*इस अवसर पर गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रकाश डाला गया।*
*अपने उद्बोधन में प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता द्वारा महापुरुषों के जीवन से हमें प्रेरणा लेते हुए उनके बताए आदर्शों को हमें अपने व्यावहारिक जीवन में उतारना एवं अपनी आदतों में शामिल करना ही महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।*
*सभा के कार्यक्रम पश्चात स्वच्छता सन्देश के नारों के साथ नगर में रैली निकालते हुए पुरानी बस्ती बंधवा तालाब के पास घाट एवं सार्वजनिक स्थल पर शिक्षक एवं छात्राएँ मिलकर झाड़ू लगाकर सफाई का कार्य किया व नागरिकों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य , व्याख्याता, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।*

Comments