breaking post New

कोटा बिधानसभा प्रत्यासी अटल श्रीवास्तव..सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए किया जनसम्पर्क.. दीपावली की दी बधाई।

कोटा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से जनसंपर्क कर अटल श्रीवास्तव ने मत एवं समर्थन मांगा।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

बिलासपुर--  कोटा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कोटा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिक जनों एवं समाज के प्रमुखों से मुलाकात कर उनका मत एवं समर्थन मांगा। 

अटल श्रीवास्तव ने सभी समाज प्रमुखों से मिलकर कांग्रेस के की गई घोषणाओं को बताया। 3200 रु मे धान की खरीदी, स्वसहायता समूहों की महिलाओं की कर्ज माफी, किसानों की कर्ज माफी, सभी वर्ग के लोगों के लिए रसोई गैस में 500 रु. की प्रति गैस सिलेंडर सब्सिडी, शिक्षा मुफ्त, स्वास्थ्य सेवाओं में खूबचंद बघेल योजना में 5 लाख की जगह 10 लाख तक का मुफ्त इलाज और 50 हजार की जगह 5 लाख की इलाज का इलाज किया जाएगा।

कोटा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को पढ़े-लिखे प्रत्याशी होने का फायदा मिल रहा है, स्थानीय होने का फायदा मिल रहा हैं। इंजीनियर अटल श्रीवास्तव को गांव गांव में युवाओं का समर्थन प्राप्त हो रहा हैं। बेरोजगारी भत्ता को लेकर युवाओं में उत्साह हैं, अटल श्रीवास्तव युवाओं से बातचीत में बता रहे है कि किस तरह इन 5 सालों में सरकार युवाओं के  लिए नई भर्तियां खोली, खाली पदों पर भर्तिया की और ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं एवं महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया, राजीव युवा मितान क्लब गठन कर गांव में खेलकूद, सांस्कृतिक, साहित्यिक आयोजन कर युवाओं को आगे बढने का अवसर दे रहे है। युवा संकल्प ले रहे है कि अटल श्रीवास्तव को अपना मत एवं समर्थन देकर कोटा क्षेत्र में मजबूत विधायक बनायेंगे।
Get Loan

Comments