breaking post New

*गुस्सा सारे अपराध की जड़ है..पति ने गुस्से में पत्नी पर कर दिया जाना लेवा हमला..ग्लानि से खुद जहर खा कर कर ली आत्म हत्या।*

*गुस्सा सारे अपराध की जड़ है..पति ने गुस्से में पत्नी पर कर दिया जाना लेवा हमला..ग्लानि से खुद जहर खा कर कर ली आत्म हत्या।*

सत्तर वर्षीय बुजर्ग ने पहले पत्नी को कुटेला से अधमरा होते तक कूटा.. फिर जहर खाकर खुद कर ली आत्महत्या।

इंडिया क्राइम न्यूज़

बिलासपुर-- एक बुजुर्ग ने पहले पड़ोस के महिला की पिटाई की फिर पत्नी को कुटेला से अधमरा होते तक मारा। घायल अवस्था मे पड़ोसियों ने पत्नी को सिम्स में भर्ती करा दिया। अंत में बुजुर्ग खुद कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली उसकी लाश घर में मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है, देवरीडीह निवासी 70 वर्षीय पतिराम प्रधान पिता बिरजू राम रिटायर्ड रेलकर्मी था। वह अपनी पत्नी मुन्नी प्रधान के साथ रहता था। कुछ दिन पूर्व उसका पत्नी से विवाद हो गया था तो पत्नी घर छोड़कर पड़ोसी महिला संध्या के घर पर रहने लगी। गुरुवार की शाम दवाई की जरूरत पड़ी तो पत्नी पड़ोसी महिला के साथ पतिराम के घर आई। इस दौरान रेलकर्मी पतिराम प्रधान संध्या को देखते ही भड़क गया और गाली – गलौज करने लगा  गुस्से में आपा खो दिया और अचानक कुटेला से उसपर हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी मुन्नी पर भी कुटेला से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, उसने पत्नी को अधमरा के होते तक मारा।

पतिराम के सिर पर खून सवार देख मुन्नी और संध्या ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में आसपास के लोगों ने मुन्नी बाई को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया। इधर इस घटना के बाद पतिराम ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पतिराम के हमला करने की रिपोर्ट सध्या ने तोरवा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस रात में जब पतिराम के घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बन्द था। पड़ोसियों ने पुलिस को पतिराम के सोने की बात कही, जिसके बाद पुलिस वहा से वापस लौट गई। सुबह परिजन और पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तब पतिराम का शव मिला, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जांच के बाद पता चला कि उसकी मौत हो गई है। बुजुर्ग के दो बच्चे है जो हमेशा विवाद करने कारण अलग रहते है। गुस्से के कारण आपराधिक घटना घट गई।

Get Loan

Comments