इंडिया क्राइम न्यूज
बिलासपुर:- भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर कोर ग्रुप के निर्णयानुसार दिनांक 19/04/23 बुधवार को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के संयोजक की घोषणा की जिसमे कोटा विधानसभा से श्री वैंकटलाल अग्रवाल जी को जिला संयोजक का पद दिया गया जो की भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य भी है ।
नवनियुक्त जिला संयोजक वेंकटलाल अग्रवाल ने कहा :- मैं अपनी ओर से विश्वास दिलाता हूं की पूर्ण निष्ठा से पार्टी के दायित्वों को निभाऊंगा । मुझे जो नया दायित्व दिया गया है उससे आदरणीय मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता गण एवं सभी नगरवासियों से बधाई प्राप्त हुई है , सभी स्नेहीजनों का बहुत-बहुत आभार एवम धन्यवाद ।


Comments