श्री साहू सामाजिक कार्यक्रमों में रहते है अग्रणी..करते है सहयोग।
इंडिया क्राइम न्यूज़
करगीरोड-- कोटा नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार के पार्षद

अमरनाथ साहू के द्वारा वार्ड में गौरा गौरी कार्यक्रम को सम्पन्न करने के लिए 11000/- रुपये का चेक धर्मार्थ सहयोग के लिए आयोजकों को प्रदान किया। उनके इस सहयोग और उदारबादी कदम से
वार्ड के लोगों ने खुशी जाहिर की। पार्षद अमरनाथ साहू सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते है और जरूरत मंदो को हमेशा सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों के रूप में जाने जाते है।
साहू समाज के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी अच्छी भूमिका निभाई। लोगों का कहना कि श्री साहू भारतीय जनतापार्टी में भी काफी सक्रिय भूमिका निभाते है,और जनप्रिय नेता के रूप में जाने जाते है।
Comments