इंडिया क्राइम न्यूज
बिलासपुर/कोटा:- कोटा के फिरंगीपारा शिव मन्दिर चौक में एक मंदिर है। जिसे श्री राम भरोशें हनुमान मंदिर कहा जाता है। जहा अनेको देवी देवताओं के साथ मुख्य रूप से शिव भगवान विराजमान है । वहां कल मंदिर के प्रांगण में मोहल्ले के लोगो द्वारा कोटा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित का बढ़े धूम धाम के साथ जन्मदिन मनाया गया।
आदित्य दीक्षित जी एवम कोटा वार्ड नंबर 05 के पार्षदपति सैलेश गुप्ता जी का पुष्पुमाला के साथ स्वागत किया गया साथ ही इनके नारे भी लगाए गए। आदित्य दीक्षित जी एवम सैलेश गुप्ता जी ने सबसे पहले श्री रामभरोशे हनुमान मंदिर में पूजा किया फिर आदित्य दीक्षित जी ने जन्मदिन के आयोजन को केक काट कर संपन्न बनाया ,साथ ही मोहल्ले वासियों के निवेदनों को भी सुना जिसमे मोहल्ले वासियों द्वारा मंदिर के छत ढालने की बात रखी गई जिसमे आदित्य दीक्षित जी ने कहा की यह कार्य एक लाख के अंदर हो जाएगा और यह मंदिर चार वार्डो से घिरा भी है तो सभी पार्षद मिलकर अपने फंडों से पच्चीस पच्चीस हजार मिलाकर इसे करवा देंगे कहते हुए इस कार्य को वार्ड नंबर पांच के पार्षद को सौप दिया जिसमे वार्ड नम्बर पांच के पार्षद ने इस कार्य को सावन से पहले करवाने का मोहल्ले वासियों को आश्वासन दिया। जिसमे समस्त मोहल्ले वासियों में खुशी देखी गई। इसी के साथ अतिथियों को बिदाई दी गई।

Comments