breaking post New

*राजधानी की एक गुड़ाखु फेक्ट्री में हुवा बड़ा हादसा...काम कर रहे तीन मजदूर की मिक्सचर मशीन में गिरने, से हो गई मौत, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में लगी।*

*राजधानी की एक गुड़ाखु फेक्ट्री में हुवा बड़ा हादसा...काम कर रहे तीन मजदूर की मिक्सचर मशीन में गिरने, से हो गई मौत, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में लगी।*

*पर्याप्त सुरक्षा के उपायों की कमी भी हो सकती है हादसे का कारण।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर---छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के  एक गुड़ाखु फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया, इस हादसे में कुछ मजदुरों की जान चली गई, खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच कर मामले को जाँच में लिया।*

*प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड़ाखु बनाने वाली मिक्सचर मशीन में गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे के बाद फैक्ट्री में ताला लगा दिया गया है।*

*राजधानी रायपुर के सदर बाजार इलाके के तंग गलियों मे शर्मा गुड़ाखू फैक्ट्री के गुड़ाखू मिश्रण टंकी में तीन श्रमिक गिर जाने के कारण अस्पताल मे इलाज के दौरान तीनो मजदूरों की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण तीन मजदूरों को अपनी जान गवानी पड़ी। काम के दौरान सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए थे। बताया जा रहा है कि मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरण के ही टंकी में उतार दिया गया था। जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। हादसे में मरने वाले मृतकों में पुरषोत्तम साहू, नेतराम साहू, संतोष उइके शामिल है। हादसे के बाद प्रबंधन वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को रातों रात भगा दिया गया। अब फैक्ट्री में ताला लगा दिया गया है जिससे लोग बयान न दे पाए और अब प्रबंधन मुआवजा देने का ढोंग कर रही है। प्रबंधन ने इस मामले में बहुत लापरवाही दिखाई गईं है। जिससे तीन की मौत हो गई।अन्य खामियां पुलिस जाँच में उजागर होंगी।*

Get Loan

Comments