कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति परिक्षेत्र लमेर..के ग्राम मटसगरा मे हुआ आयोजन।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-- कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति परिक्षेत्र लमेर..के ग्राम मटसगरा मे कोटा की लोकप्रिय,यशस्वी,विधायक डॉक्टर श्रीमती रेणु जोगी जी द्वारा रजक समाज समुदायीक भवन निर्माण के लिए 800000 आठ लाख रुपये की पूर्व स्वीकृति मिली थी।
तत्संबंध मे आज ग्राम मटसगरा मे कोटा विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक महोदया श्रीमती रेणु जोगी जी की मुख्य आतिथ्य में भूमि पूजन का कार्य बड़े ही हर्शोल्लस के साथ संपन्न हुआ समाज के लोगो ने आतिश बाजी के साथ माननीय विधायक महोदया जी का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दूजराम रजक ने किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री बैकुण्ठ नाथ जायसवाल जी,विकास सिंह ठाकुर जी,स्थानीय जनपद सदस्य,श्री अली बाबा ठाकुर जी, श्री डी आर कर्ष जी,सम्भागीय संरक्षक श्री क्रांति कुमार निर्मलकर जी,भटगाव बिल्हा परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री जय कुमार निर्णेजक जी,जिला संरक्षक श्री रम्किशोर रजक जी दशरथ रजक जी,जिला उपाध्यक्ष सन्तोष निर्मलकर जी जिला सचिव श्रवण निर्मलकर जी ,नारायण रजक, इतवारी रजक,धनीराम रजक दिनेश रजक मुरली रजक ,सूरज,राकेश प्रमोद निर्मलकर सरपंच रिखी राम निर्मलकर ,उदासी राम कर्ष राम सहाय रजक जी राजेश निर्मलकर जी ,राम कुमार निर्मलकर लक्ष्मिचंद जी के साथ ही सैकडों नारी शक्तियां उपस्थित रही।
कार्य क्रम का सुभारंभ स्वक्षता के जनक संत शिरोमणि गाडगे महाराज जी की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुई। फिर मंचस्थ अतिथियों का साल एवं श्रीफल से आत्मीय सम्मान किया गया। माननीय विधायक महोदया जी ने संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जीवन प्रकास को सभा के बीच प्रकाशित करती हुई रजक समाज को संगठित रहने के लिए प्रेरणा दी। कार्य क्रम का सफल संचालन सचिव श्री सखाराम निर्मलकर ने किया।
कोटा बिधायक डॉक्टर रेणु जोगी जी के कर कमलो से .. भूमि पूजन हुआ संपन्न।
Comments