breaking post New

वेलकम शराब फैक्ट्री के दबंगई या दबंग प्रबंधन के आगे..सारे बिभाग नतमस्तक..जनता और नौनिहालों के जीवन के साथ खेला जा रहा खेल।

 
 इंडिया क्राइमन्यूज़ 

कोटा/बिलासपुर-- वेलकम शराब फैक्ट्री छेरकाबाँधा के वायु प्रदूषण..पेय जल प्रदूषण..दुर्गंध से कई गांवों के लोग परेशान..स्कूली बच्चे दुर्गंध के शिकार..शिकायत के बाद भी सामान्य प्रसाशन भी कुम्भकर्णी नींद में सोया.. निस्तारी तालाब में भी शराब फैक्ट्री का बदबूदार गंदा पानी भर गया है ग्रमीणों के विरोध के बाद भी दबंग रसूखदारों के रवैये से ग्रमीण परेशान। कोई सुनने वाला नहीं।

पूर्ब में छत्तीसगढ़ के मुखिया से भी शिकायत की गई थी उस शिकायत की जाँच भी हुई, जाँच में शिकायत सही पाई गई, पर कई महीने गुजर गए कोई करवाई नही हुई, 

कार्यवाई तो कमजोर गरीबों पर जरा सी शिकायत पर तुरंत होती है। पर ग्रामीणों का मानना है कि.. यंहा बड़े रसूखदारों पैसे वालों का मामला है.. ये सभी को मैनेज कर लेते है। इस लिए शिकायत और प्रमाण के बाद भी संबंधित अधिकारी कार्यवाई करने में घबरा रहे है।कार्यवाई के नाम मे नोटिस दी जाती है फिर सेटिंग का चलता है खेल।

स्कूल शालाप्रबंधन ने स्कूल बंद करने का भी मन बना लिया है।क्योंकी इतनी दुर्गंध में स्वदिस्ट खाना भी बदबूदार हो जाता है। शुद्ध हवा बदबू से भरी हो गई है।

पर्यावरण बिभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, सीधे सीधे जिम्मेदार है।

 क्योंकि पर्यावरण पूरी तरह से प्रदूषित हो रहा है, वन विभाग की जमीन पर बदबूदार गंदा पानी छोड़ा जा रहा है, स्टोर हो रहा है, किसानों की फसलें उड़ने वाले राखड़ से खराब हो रही है, गंदे पानी से कृषिउपज किसानों की कम हो गई है, आदमी का जीना मुश्किल हो रहा है  चारों तरफ हवा में प्रदूषण ,तालाब का पानी गंदा हो गया है। लोगों में स्वांस की तकलीफ बढ़ रही है तब भी शिकायत के बाद सामान्य प्रसाशन भी आँख बंद किये बैठा है।

अब जनता यह समझने को मजबूर हो रही कि  शराब प्रबंधन  सभी पर भारी हो रहा है। अब नजदीक चुनाव है। जनता अब आंदोलन की राह पकड़ने को तैयार हो रही है।
Get Loan

Comments