कोटा से- बैछली खुर्द एवम बानाबेल के कार्यक्रम में जाते समय.. जनता- जनप्रतिनिधियों से केंद्रीय मंत्री ने की मुलाकात।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा बिलासपुर- आवास एवम सहरी बिकास मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी कोटा बिकाशखण्ड के प्रवास पर निकले, जंहा करगीरोड कोटा दोपहर में पहुचें यंहा जयस्तंभ नाका चौक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,पदाधिकारी और नगर की जनता ने मंत्री जी का भब्य स्वागत किया सभी ने पुष्पगुच्छ और कमल के फूलों को भेंट कर,पटाखे फोड़ कर, जबर्दस्त स्वागत किया।

नागरिकों ने और जनप्रतिनिधियों ने नगर की समस्यायों से अवगत कराया,कोटा की खस्ताहाल रोड के बारे में चर्चा कर सुधरवाने की बात की, और कोटा नगर में नई ट्रेनों के कोटा में स्टॉपेज करवाने के लिए मंत्री जी को धन्यवाद दिया और अमरकंटक एक्सप्रेस, बिलासपुर भोपाल एक्सप्रेस को भी कोटा स्टॉपेज दिलाने की मांग की जिसमे केंद्रीय राज्य मंत्री जी ने कहा कि मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि अब अमरकंटक एक्सप्रेस भी कोटा में रुकेने लगे धीरे धीरे सभी स्टॉपेज ट्रेनों को पूर्ववत की तरह होजाएंगे।

कोटा ट्रेन रोको आंदोलन में शामिल लड़को के ऊपर रेल्वे ने अपराध दर्ज कर लिया है इसमें दो लड़के खतम हो गए है बांकी लड़को को इस केस से निकलवाने की दिशा में प्रयास करे - के आशय का ज्ञापन नगर संघर्ष समिति के द्वारा दिया गया।.मंत्री जी ने अस्वाशन दिया कि इस दिशा में पूरा प्रयास करेंगे।
कोटा पोस्टऑफिस को नगर के अंदर शिफ्ट कराने की मांग भी नागरिकों ने माननीय केंद्रीय मंत्री जी से की और नागरिकों को हो रही समस्यायों से अवगत कराया।


केंद्रीय मंत्री जी का काफिला।अपने गंतब्य बैछली खुर्द,में साइकिल वितरण और भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने निकल गया फिर यंहा से बनाबेल के कार्यक्रम में।शामिल हुए।
वहीं नगर संघर्ष समित नें श्री साहू को ज्ञापन देते हुए बंद ट्रेन अमरकंटक एक्सप्रेस,बिलासपुर भोपाल एक्सप्रेस ट्रेनो का स्टापेज एवं नगर के सात युवा जो पिछले दो सालों से पेशी में जा रहे है उनकी भी समस्या का निराकरण
के संबंध में जावेद खान , कुलदीप शर्मा, आरडी गुप्ता, विकास सिंह , दुर्गेश साहू नें प्रमुखता से बात रखी l
Comments