breaking post New

*नाबालिक लड़की के गुम होने की रिपोर्टपर.. पुलिस ने अड़तालीस घंटे के भीतर ही किया.. ओडिसा से गिरफ्तार।*

*नाबालिक लड़की के गुम होने की रिपोर्टपर.. पुलिस ने अड़तालीस घंटे के भीतर ही किया.. ओडिसा से गिरफ्तार।*

पुलिस की हो रही तारीफ..पास्को एक्ट भी लगा।

इंडिया क्राइम न्यूज़

रायगढ़-- डोंगरीपाली पुलिस द्वारा गुम नाबालिग के मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए थाना में सूचना प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर ओडिशा के अंगुल जिले जाकर संदेही युवक का पतासाजी कर उसका पीछा करते हुए ग्राम ग्रीनजाल, थाना सोहेला जिला बरगढ़ (ओड़िशा) में संदेही को हिरासत में लिया गया,जहां नाबालिग बालिका संदेही के कब्जे में मिली, बालिका को खोज कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है ,आरोपी को पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया है,

थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेन्द्र एसैया के नेतृत्व में गुम नाबालिग लड़की के मामले में भी डोंगरीपाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई देखने को मिली है ।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना डोंगरीपाली में बालिका के परिजन आकर रिपोर्ट दर्ज कराये कि बालिका घर से कहीं बिना बताये चली गयी है, जिसे रात भर अपने रिश्तेदारों, घर परिवार पर पता किये, उसका कहीं पता नहीं चल पाया है।

रिपोर्ट पर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र एसैया द्वारा अज्ञात आरोपी पर धारा 363 IPC के तहत जुर्म दर्ज कर रात को ही विवेचना प्रारंभ कर बालिका के परिवारजनों, सहेलियों एवं परिचतों से पूछताछ कर जानकारी जुटाये । बालिका के अंगुल (ओडिशा) में संदेही युवक विष्णु भोय के साथ देखे जाने की जानकारी मिलने पर एसपी अभिषेक मीना के निर्देशन पर थाना प्रभारी विशेष टीम गठित कर तत्काल ओड़िशा के अंगुल एवं अलग-अलग स्थानों पर रवाना किये,

पुलिस टीम संदेही युवक एवं अपहृत बालिका की अंगुल में पतासाजी की गई जिनके अंगुल से फरार होकर रायगढ़-सरायपाली की ओर भागने की जानकारी पर संदेही का पीछा करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदेही विष्णु भोय को थाना सोहेला जिला बरगढ़ (ओड़िशा) के ग्राम ग्रीनजाल पर हिरासत में लिया गया,

जहां अपहृत लड़की संदेही के कब्जे में मिली दोनों को थाना लाया गया ,और बालिका का महिला अधिकारी से कथन कराया गया जिसमें विष्णु भोय द्वारा शादी का प्रलोभन देकर ओड़िशा के अंगुल भगाकर ले जाना एवं जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना बतायी,

बालिका के मेडिकल रिपोर्ट, कथन पर प्रकरण में धारा 366, 376 IPC 4, 6  पास्को एक्ट विस्तारित कर आरोपी विष्णु भोय पिता वकीय भोय उम्र 25 वर्ष निवासी थाना क्षेत्र डोंगरीपाली को गिरफ्तार किया गया है, और लड़की को उसके परिजनों  के सुपुर्द किया गया है।

  अपहृत नाबालिग लड़की की पतासाजी, आरोपी की गिरफ्तारी में डोंगरीपाली पुलिस के साथ सायबर सेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Get Loan

Comments