मंच में चढ़ने की होड़ ने उत्पन्न किया खतरा..सभा मे मची अफरातफरी या फिर कोई टेक्निकल कारण..।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता समाप्त होने के विरोध में, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत देश भर में कांग्रेश के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी ने विशाल मसाल रैली का आयोजन किया था। बिलासपुर के व्यस्ततम चौक देवकीनंदन चौक के पास मंच का निर्माण कांग्रेस के द्वारा किया गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मंच में चढ़ने के लिए गए तो बाकी नेता कार्यकर्ता सभी मंच में चढ़ने लगे, मंच नेताओं का भार नहीं सहन कर पाया सायद इसी लिए मंच भरभरा कर गिर गया। इसके कारण कांग्रेसी कार्यकर्ता,नेता गण भी गिर गए, और सभी को चोटें आई।
मंच पर राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी डा. चंदन यादव, नगर विधायक शैलेष पांडेय, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, प्रदेश सचिव आशिष सिंह, विधायक व संसदीय सचिव रश्मि सिंह, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व महापौर वाणीराव सहित कई दिग्गज नेतागण उपस्थित रहे।
देवकीनंदन चौक के पास मंच का निर्माण किया गया था इसके कारण पुराने पुल के पास बेरीकेट लगाकर लोगों को रोक दिया गया था। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
थोड़ी असावधानी होने से मंच गिरने की घटना घटी एक बड़ा हादसा टल गया।
Comments