breaking post New

*30 घंटे से राहुल का अमरण अनशन जारी, नही पहुँचे कोई अधिकारी, स्वास्थ टीम ने किया जाँच,आंदोलन को तेज करने नगर संघर्ष समिति ने लिया आज साम 6 बजे बैठक करने का निर्णय।*

*30 घंटे से राहुल का अमरण अनशन जारी, नही पहुँचे कोई अधिकारी, स्वास्थ टीम ने किया जाँच,आंदोलन को तेज करने नगर संघर्ष समिति ने लिया आज साम 6 बजे बैठक करने का निर्णय।*

*कोटा में ट्रेन स्टॉपेज को लेकर, राहुल गुप्ता रेल्वे स्टेशन के सामने बैठे अमरण अनशन पर, अनशन का दूसरा दिन।*

*अधिक ठंढ में  राहुल का अमरण अनशन कंही उसके स्वास्थ के लिए चिंता का विषय न बन जाये।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर---राहुल को 30 घंटे हो गए अमरण अनशन पर स्वास्थ की  स्थित भी खराब होते जा रही है, नगर एवम क्षेत्र के लोग भी नही दिखा रहे रुची, मांग सभी की जनहित में है, सभी को सहयोग करने की जरूरत है, यह राहुल का अकेले का मामला नही है पूरे क्षेत्र का है, आज साम को 6 बजे नगर संघर्ष समिति की बैठक होने वाली है देखना होगा कितने लोग उपस्थित होकर अपना सहयोग करते हैं।*

*कोटा नगर का दुर्भाग्य..  ट्रेन स्टॉपेज में ग्रहण बन कर लगा है। कोरोना लाकडाउन के बाद देश सभी क्षेत्रों में पूरी तरह से अनलॉक हो रहा है लेकिन करगी रोड में ट्रेन स्टॉपेज  आज तक नही हो पया है जो गाड़ियां पहले रुकती थी उनका स्टॉपेज  आज तक शुरू नही किया गया है जिससे इस क्षेत्र के लोंगों को आने जाने में ट्रेन पकड़ने के लिए बिलासपुर जाना पड़ता है। जो बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है।*

*बिगत दिनों में भी कोटा करगी रोड में ट्रेन स्टॉपेज को लेकर नागरिकों का समर्थन देने बिधायक एवम सांसद महोदय भी आस्वाशन दिये थे कि हम ऊपर बात करेंगे, परंतु आज तक कुछ हुवा नही। अब मजबूरन नागरिकों ने अमरण अनशन का रास्ता अपनाया। अनशन के प्रथम दिन राहुल गुप्ता अमरण अनशन पर कोटा स्टेशन के बाहर बैठें है। नगर सभी लोग अमरण अनशन के समर्थन में पहुँच रहे है।*

*राहुल ने बताया कि जब तक ट्रेन स्टॉपेज की सरकार घोषणा नही करती तब तक अमरण अनशन चलता रहेगा। शूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कल से और लोग भी अमरण अनशन मैं बैठने वाले है।*

*कोटा एस डी एम साहब को  अमरण अनशन के संबंध में ज्ञापन दे दिया गया है परंतु अभी तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुँचे। पुलिस बिभाग से मौका स्थल की जानकारी ली जा रही है।*
*नगर के लोगों ने अपना समर्थन हस्ताक्षर का नया तरीका अपनाया है सफेद शर्ट पर सभी अपना हस्ताक्षर कर रहे है।*

*कोटा से माया मिश्रा, सोनू मानिकपुरी, बैंकट अग्रवाल , रंगा नादम, नर्बदेस्वर पांडे, आर डी गुप्ता, जित्तू ,रितेश गुप्ता, जाबेद खान,प्रेम सोमबंशी, शेखर सोनी, मनीष ठाकुर, संतोष श्रीवास, अजय सिंह कट्टर, टोनी उपद्ध्याय, अंशू तिवारी, शिवा तिवारी, संदीप मिश्रा, सहित नगर के कुछ लोगों ने धरना स्थल पर पहुँच कर सहयोग दिया।*

Get Loan

Comments