breaking post New

करगीरोड अग्रहरी भवन में.. डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम का किया गया आयोजन..सहायक अधीक्षक डाकघर,पेंड्रा रोड उप संभाग .. परमेश्वर कुर्रे रहे उपस्थित।

डाक विभाग में चलने वाली बिभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

करगीरोड-- आज डाक सप्ताह के उपलक्ष्य में करगी रोड के अग्रहरि भवन में- डाक विभाग के कर्मचारी, अधिकारी एवम आम जनता की उपस्थिति में- डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमे डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में आम जनों को विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में सभी ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया।

सहायक डाक अधीक्षक श्री परमेश्वर कुर्रे एवम कोटा पोस्टमास्टर बी पी लहरे जी तथा आई पीबीबी मैनेजर फनी लक्ष्मीकांत जी ने डाक विभाग में चलनेवाली बहुत सारी जनहितैसी योजनाओं के बारे में नागरिकों को बताया समझाया।

इस कार्यक्रम में सहायक डाक अधीक्षक पेंड्रारोड़ उपसंभाग श्री परमेश्वर कुर्रे, कोटा पोस्टमास्टर श्री बीपी लहरे, आईपीबीबी मैनेजर श्री फनी लक्ष्मीकांत जी,नारायण सिंह डाक अधिदर्शक, कु.अनामिका, चित्रनाथ चंद्रा, डाक सहायक लोकेश मीणा जी, वरिष्ठ एजेंट प्रशांत गुप्ता, सहित समस्त जीडीएस स्टाफ एवम बीपीएम स्टाफ तथा नगर के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
Get Loan

Comments