breaking post New

अपराध--चाकू बाजी के मामलो में एक और मामला हुआ दर्ज...जिसमे कोटा फिरंगीपारा निवासी राहुल गंधर्व हुआ घायल।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर/कोटा-- कोटा थाना अंतर्गत फिरंगीपारा जोकि अपराधिक महोल्ले के नाम से भी जाना जाता है। वँहा एक नया मामला सामने आया , जिसमे की अभियुक्त ने अभियोगी को जान से मारने की धमकी देते हुए चेन से मारा साथ ही धार दार हतियार से उसे घायल भी किया। जिसमें कोटा थाना ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC लगाते हुए अपराध पंजीबद्ध किया।
 
सूत्रों के अनुसार यह मामला फिरंगीपारा निवासी राहुल गंधर्व जो की पेसे से ऑटो चालक है , उसके साथ घटित हुआ है। 23 फरवरी , शाम करीबन 7 बजे राहुल गंधर्व अपने साथी बजरंग, बृजेश गंधर्व एवम संतोष प्रजापति के साथ फिरंगीपारा के संतोष किराना दुकान के पास बैठ कर फोन चला रहा था , तब वहा नशे की हालत में सागर नेताम आया और उसने राहुल गंधर्व से मेला जाने के नाम पर सौ रुपए उधार मांगने लगा तब राहुल गंधर्व के मना करने पर उसे धमकीं देते हुए गालियां देने लगा, फिर बात मारपीट तक जा पहुंची जिसमे सागर नेताम ने चेन से सिर वा पीठ पर प्रहार किया साथ ही धारदार हतियार से बाए सीने पर वार कर राहुल गंधर्व को घायल कर दिया , जिसमे राहुल गंधर्व को गंभीर चोटे आई है।
Get Loan

Comments