breaking post New

जिला अस्पताल प्रश्न चिन्ह के घेरे में मरीजों को जाना पड़ रहा निजी अस्पताल

इंडिया क्राइम न्यूज 


मुंगेली...जिला मुख्यालय रामगढ़ में बना जिला अस्पताल जहां हर बीमारी के इलाज के स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद हैं, सर्व सुविधायुक्त इलाज से लेकर जांच की आधुनिक मशीन व निःशुल्क इलाज होने के बाद भी जिला अस्पताल से मरीजों का प्राइवेट अस्पतालों में जाना कहीं न कहीं संदेह के दायरे में आता है। प्रशासन के द्वारा इससे पहले  जिला अस्पताल  परिसर में निजी एंबुलेंस की आवाजाही पर कार्यवाही की गई थी लेकिन पुन: निजी एंबुलेंस की आवाजाही दिखने लगी है, 108, संजीवनी आदि से आने वाले मरीज को जिला अस्पताल के बाहर से ही प्राइवेट हॉस्पिटल का रास्ता दिखाने लग जाते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में प्राइवेट हॉस्पिटल के लोगो का कब्जा होना जहाँ जिला अस्पताल के स्टाफ के साथ मिलीभगत की बात आ रही है जिला अस्पताल के मरीजों को बार्गेनिंग कर प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया जाना, वहीं जिला अस्पताल परिसर में प्राइवेट एंबुलेंस का खड़ा रहना कहीं न कहीं संदेह के दायरे में आता है।



जिला अस्पताल में गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज होना,व निःशुल्क होना उसके बाद भी ऐसी कोन सी बात है जो मरीज के एडमिट होने के बाद डिस्चार्ज कर प्राइवेट हॉस्पिटल की तरफ़ रुख करना पड़ता है। 

  - ? या मरीजों का जल्द इलाज न होना.... 

 - ? या मरीजों को इलाज के लिए समय पर         
डाक्टरों का न मिलना....

- ? या निजी हॉस्पिटल के लोगों द्वारा जिला अस्पताल में बेहतर इलाज ना होने के नाम पर बार्गेनिंग करना....

 यह एक सोचने वाली बात है

 वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर मरीज की जिंदगी से खिलवाड़ किया जाता है जहां पर बड़े बड़े डाक्टरों का साइन बोर्ड पर नाम लिख कर बिना डिग्री वाले डॉक्टर ईलाज कर रहे हैं। प्राईवेट अस्पालो में पहुंचने के बाद मरीजों की आस पर दोहरा मार भी पड़ने लगती है एक तो ऐड़ी चोटी कर प्राईवेट अस्पताल के लिए मोटी रकम की व्यवस्था और दुसरी तरफ अस्पतालों का रवैया जहां मरीजों से रकम की कमी होने से बल पूर्वक दबाव डाला जाता है। इससे पहले भी मुंगेली के कई प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज के पास ईलाज के कम रकम होने से बंधक बनाया जा चुका है, ऐसे ही मुंगेली में कई प्राइवेट हस्पिटल हैं जहां पर बड़े बड़े डॉक्टरों का नाम लिख कर खुद ईलाज कर रहे हैं। प्रशासन को इस दिशा में विशेष ध्यान देकर प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं स्वास्थ्य की सभी फायदे का लाभ मिल सके।
Get Loan

Comments