आरोपी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त.
इंडिया क्राइम न्यूज़
चोरी कर, प्लेजर स्कूटी चलाते आरोपी युवक को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
करगीरोड कोटा--*आरोपी के कब्जे से प्लेजर स्कूटी क्रमांक CG 10 EG 4183 जप्त हुई।
दिनांक 02.09.2022 को सूचना मिला की एक व्यक्ति मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 10 BD 7426 में प्लास्टिक थैला में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु ग्राम लमेर से खरगहना की ओर ले जा रहा है। सूचना पर ग्राम खरगहना के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल रुकवाकर चालक अघोरी राम साहू से पूछताछ किया गया, मोटर साइकिल के हैंडल में रखें एक सफेद रंग के थैला को चेक करने पर थैला के अंदर 2 जरीकेन मे 15 लीटर कच्ची महुआ शराब मिलने पर वजह सबूत जप्त कर एवं अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी अघोरी राम साहू पिता कली राम साहू उम्र 46 साल साकिन लमेर थाना कोटा जिला बिलासपुर(छ.ग) के विरुद्ध अपराध कायम कर विधिवत् कार्यवाही किया जा रहा है।
02. दिनांक 03.08.2022 को सूचना मिला की दो व्यक्ति प्लेजर स्कूटी क्रमांक CG 10 EG 4183 को चोरी कर ले जा रहे हैं सूचना पर तत्काल पुरानी बस्ती कोटा में घेराबंदी कर संदेही 01.आकाश शुक्ला 02. रविंद्र दास मानिकपुरी से प्लेजर स्कूटी क्रमांक CG 10 EG 4183 का दस्तावेज मांग करने पर गोलमोल जवाब देकर दस्तावेज नहीं होना बताएं एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर स्कूटी चोरी कर बेचने ले जाने कबूल करने पर आरोपीगण
01. आकाश शुक्ला पिता स्वर्गीय हीरालाल शुक्ला उम्र 30 साल
02. रविंद्र दास मानिकपुरी पिता लक्ष्मी दास उम्र 38 वर्ष दोनों साकिनान पुरानी बस्ती कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग) के कब्जे से स्कूटी को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया जा रहा है।
कोटा पुलिस द्वारा ग्राम लमेर में.. अवैध महुआ शराब बिक्री करने मोटरसाइकिल में ले जाते आरोपी गिरफ्तार..चोरी की प्लेजर स्कूटी चलाते युवक पकड़ा गया।
कोटा पुलिस द्वारा ग्राम लमेर में.. अवैध महुआ शराब बिक्री करने मोटरसाइकिल में ले जाते आरोपी गिरफ्तार..चोरी की प्लेजर स्कूटी चलाते युवक पकड़ा गया।
Comments