अग्रहरि समाज और नगर की 120 से अधिक मातृ शक्तियों ने 15 अगस्त को झूले के साथ मनाया सावन उत्सव।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-बिलासपुर- करगीरोड़ कोटा गुडविल पब्लिक स्कूल में अग्रहरी समाज और नगर की महिलाओं,मातृ शक्तियों के द्वारा बाबा भोलेनाथ के सावन महीने में 15 अगस्त गुरुवार के दिन झूला झूल कर सावन उत्सव मनाया गया।

सभी महिलाओं ने हरी भरी छत्तीसगढ़ महतारी की तरह हरे परिधान और आभूषण पहन कर 120 से अधिक की संख्या में एक साथ सावन उत्सव गुडविल पब्लिक स्कूल में मनाया।

सावन उत्सव और झूला झूलने के बाद सभी मातृ शक्तियों ने सामूहिक रूप से भगवान श्री राम दरबार श्री हनुमान जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की और विश्व शांति तथा भारत सहित छत्तीसगढ़ और अपने घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना के साथ सुन्दरकाण्ड का पाठ किया, आरती की,फिर सभी ने भजन कीर्तन करते हुए देश की आजादी का उत्सव मनाया अंत मे सायंकाल 8 बजे सभी ने प्रसाद लेकर एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस एवम पवित्र श्रवण मास की बधाई देते हुए उत्सव का समापन किया।

सावन उत्सव में पारम्परिक तरीके से सावन सुंदरी का चुनाव हुआ जिसमें सारिका गुप्ता( अग्रहरि) प्रथम स्थान में , दीपा गुप्ता ( अग्रहरि ) दूसरे स्थान में, कल्पना गुप्ता ( अग्रहरि ) तीसरे स्थान में आकर उपहार प्राप्त किया।
Comments