breaking post New

*एक फाइनेंस कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत एक महिला और उसकी माँ की संधिपारा बाईपास रतनपुर में मिली लाश,हत्या की आशंका,क्षेत्र में दहसत का माहौल, अपराधी हुये बेखौफ,*

*एक फाइनेंस कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत एक महिला और उसकी माँ की संधिपारा बाईपास रतनपुर में मिली लाश,हत्या की आशंका,क्षेत्र में दहसत का माहौल, अपराधी हुये बेखौफ,*
*अपराधियों के हौसले हुए बुलंद, उस क्षेत्र में अक्सर होती रहती है बारदात।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर-- प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीराम फायनेंस कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद में काम करने वाली महिला एवं उसकी सौतेली माँ की रतनपुर संधिपारा बाईपास में लाश मिली है। रतनपुर पुलिस ने अज्ञात हत्यारा के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।*

 *तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद निवासी समीर सिंह की रिपोर्ट के अनुसार - उसकी माँ शोभा सिंह, श्रीराम फायनेंस में सेल्स ऑफिसर के पद में काम करती थीं।* 

*5 अप्रैल की शाम को वह, नाइट ड्यूटी में जाने की बात कह कर अपनी टीवीएस स्कूटी वाहन से निकली थी। रात 8 बजे उसने बेटे समीर को फोन कर घर का ख्याल रखने के लिए बोली थी। सुबह 8,30 बजे तक घर नही लौटने पर समीर ने अपने माँ शोभा सिंह को फोन लगाया, किंतु फोन रिसीव नही हुआ।*

 *लेकिन बाद में रतनपुर पुलिस ने फोन कर उसकी माँ व एक अन्य महिला की हत्या होने की जानकारी दी एवं वाट्सएप में फ़ोटो भेज कर पहचान कराई। उसने फ़ोटो देखर दोनों की पहचान किया।  एव बताया कि उसकी माँ व सौतेली नानी अनिता सिंह की लाश होना बताया।*

 *प्रथम दृष्टया दोनों के सिर में वार कर हत्या की गई प्रतीत होती है। मामले में रतनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस बिबेचना में ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा की हत्या की वजह क्या है।*
Get Loan

Comments