breaking post New

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता एवम पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजली..शोक में डूबा परिवार..बेटी ने इस संसार को छोड़ा।

कटकोना पटना का मामला.. ससुराल पक्ष से दुखी बेटी ने की खुदकशी।

बेटी के माता पिता भाई के ऊपर टूटा दुःख का पहाड़..पीछे छोड़ गई एक नन्ही सी माशूम बेटी।

इंडिया क्राइम न्यूज़


बिलासपुर-कोटा-- मिली जानकारी के अनुसार सदभाव पत्रकार संघ के हमारे पत्रकार साथी भाई अजीम अंसारी की बेटी ने खुदकशी कर परलोक सिधार गई है।बहुत ही प्यारी बेटी थी, बिलासपुर में बड़े धूमधाम से पिता ने शादी की थी, बीच मे सशुराल वालों से अनबन हुई थी फिर समझौता होकर बिलासपुर रहने लगी थी।
​​​​
परन्तु फिर ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर मायके में कुछ माह से रह रही थी। गोद मे एक छोटी बच्ची भी है। पता चला कि 17/8/23 को घर मे ही बेटी आलिया फातिमा उम्र लगभग 25 वर्ष ने खुदकशी कर ली, पुलिस ने पोस्मार्टम के बाद शव को परिजनो को दे दिया। लड़की के पिता जी ने बताया कि ससुराल पक्ष को सूचना देने पर भी, ओ लोग आने से मन कर दिए, और पिता भाई परिजनों ने मिल कर अंतिम संशकार किया।

यह छण माता पिता के लिए बहुत हृदयबिदारक रहा। इस महान दुःख की घड़ी में हम भगवान से प्रार्थना करते है कि परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें, और उस आत्मा को ईश्वर स्वर्ग में अपने श्री चरणों मे स्थान दें।

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष ड़ी सी बघेल जी सहित सभी पदाधिकारी गण इस शोक के समय मे भाई अजीम अंसारी जी के साथ है और बेटी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते है। विनम्र भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित करते है।

मिली सूचना के आधार पर  पुलिस  सशुराल पक्ष के लोगों को  बिलासपुर से गिरफ्तार कर ली है।
Get Loan

Comments