गिरदावरी सत्यापन में ईमानदारी,लगन से समय सीमा के अंदर पूरा करे कार्य..लापरवाही बर्दाश्त नही..एसडीएम उर्वसा।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-बिलासपुर- अनुभाग कोटा अंतर्गत संयुक्त कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा युगल किशोर उर्वसा जी के मार्गदर्शन में- तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, पंचायत सचिव, सहकारिता, कृषि विभाग, खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली गई जिसमें गिरदावरी के भौतिक सत्यापन के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया गया। और आवश्यक निर्देश दिए गए गिरदावरी सत्यापन में ईमानदारी से समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करें लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

साथ ही FRA पट्टा के हितग्राहियों के विपणन वर्ष 2024-25 धान खरीदी हेतु वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त रूप से बैठक आयोजित किया गया जिसमें गिरदावरी के भौतिक सत्यापन, पट्टो का नामांतरण, बटवारा आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

Comments