स्टेशन रोड में शिव हनुमान मंदिर में भण्डारे मे प्रसाद वितरण..पूजा अर्चना के साथ सुरु हुआ।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-- आज 6 अप्रैल को श्री हनुमान जी जन्मोत्सव पूरे भारत मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोटा नगर में सभी शिव हनुमान मंदिरों में सुबह से भीड़ बनी रही, विशेष पूजा अर्चना के साथ श्री हनुमान जी की आराधना की गई।


स्टेशन रोड शिव हनुमान मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है यहां भगवान शिव अपने परिवार के साथ विराजमान है और वहीं श्री हनुमान जी शंकर जी के ग्यारहवें औतार के रूप में शंकर स्वयं केशरीनंदन के रूप में विराजमान है।
ऐसी मान्यता है कि यहां इस मंदिर में श्री हनुमान जी की जो भाव सहित पूजा आराधना करता है, अपनी अर्जी लगाता है तो उसकी मनोकामना श्री हनुमान जी अवश्य पूरी करते है।
इस मंदिर में सुबह से पूजा आराधना का सिलसिला जारी रहा और सुबह से ही भंडारा प्रसाद का वितरण भक्तों के द्वारा किया जा रहा था । श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही दर्शन और भंडारा में प्रसाद प्राप्त करने के लिए।
नगर में श्री हनुमान जी की विशाल शोभा यात्रा नवयुवको के द्वारा बैंड बाजे के साथ निकाली गई, नगर में सभी जगह अतिसीय स्वागत हुआ। पुलिस की व्यवस्था भी शोभा यात्रा के साथ बनी रही।
Comments