*वैश्विक महामारी से बचने, लड़ने,और सुरक्षित रहने के लिये कोविड19 वैक्सीन का लगवाना सभी के लिये आवश्यक है।*
*भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी लक्ष्य अधिक से अधिक सत प्रतिसत नागरिको को बारी बारी से वैक्सीन का डोज लेना जरूरी है।*
*संदीप गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*सावधानी के लिए दो गज की दूरी मास्क जरूरी, सहित पाँच नियमो का करें कड़ाई से पालन,क्योकि जीवन ईश्वर का सबसे महत्वपूर्ण तोफा है।*
*बिलासपुर*-- *सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवम छत्तीसगढ़ अग्रहरि बैश्य समाज के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आर डी गुप्ता जी, और अग्रहरि समाज कोटा की वरिष्ठ सलाहकार श्री मति अनिता गुप्ता ने अपने गृहनगर करगीरोड कोटा के कोविड 19 वैक्सीन के सेंटर सी वी रमन बिस्वविद्यालय कोटा में जा कर कोविड 19 वैक्सीन का पहला डोज लगवाया, सिस्टर सुमन गुप्ता ने वैक्सीन का टीका लगाया, वैक्सीन टीकाकरण में आर एम ए मनोज राय, सिस्टर निशा खेश, सिस्टर मनोजा रानी श्रीवास, सुमन गुप्ता, सुपरवाइजर प्रदीप वैष्णव, रामचंद्र गौतम, प्रतिदिन अपनी सहभागिता निभा कर सेवाएं दे रहे हैं। सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने सभी नागरिकों से सुरक्षित रहने के लिए अपने समय पर बारी बारी से वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।*
*कोविड 19 का वायरस बहुत ही घातक और जानलेवा है, इस लिए इसे वैष्विक महामारी के रूप में माना जा रहा है। क्योंकि इस वायरस को मारने या समाप्त करने के लिए अभी तक विश्व मे कोई भी एंटीबायोटिक दावा नही बन पाई है। इस लिए इस वायरस का संक्रमण बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।*
*इसके बचाव सावधानी के तरीके ही सुरक्षा के उपाय है, बैज्ञानिकों ने सोसल डिस्टेंस, मास्क लगाना , हाथों को साबुन से धोकर साफ रखना, किसी भी चीज को हाथ से न छूना, सर्दी जुखाम बुखार वाले ब्यक्ति से दूरी बना कर रहना, डॉक्टर की सलाह से दवा लेने, कोविड 19 की जाँच कराना, भीड़ वाली जगहों में न जाना। ये सब बचाव के तरीके है।*
*पूरे भारत में लॉक डाउन सरकार ने किया, हवाई यात्रा, रेलगाड़ी से यात्रा, बस,से आना जाना सभी चीजें बन्द कर दी गई, मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे गिरजाघर बन्द किये गए सादी विवाह,के साथ साथ जीवन की अन्तिम यात्रा में भी भीड़ में रोक लगाई गई, देश मे कर्फ्यू लगाया गया, बहुत परेशानी हुई, लोग मजबूर हो गए, पर ये सब जीवन बचाने के लिए सरकार ने किया,करवाया, भारत मे इस बीमारी से रिकवरी दर अच्छा है पर लापरवाही घातक मोड़ ले सकती है इस लिए अभी भी सावधानी की बहुत जरूरत है। सावधानी हटी दुर्घटना घटी।*
*इसी बीच भारत सरकार के अथक प्रयासों और हमारे देश के बैज्ञानिकों ने रात दिन एक करके कोविड19 वैक्सीन तैयार की जो सुरक्षित है और जीवन रक्षक भी है, इस लिए डॉक्टर्स व जानकारों का मानना है कि इसमें बिना किसी भेद भाव वा राजनीति के सभी को सरकारी नियमों के अनुसार लगवाना जरूरी है क्योंकि और कोई अभी उपाय भी नही है।*
*कोरोना काल मे डॉक्टर्स स्वास्थ्य कर्मचारी,पुलिस के जवान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रेस से जुड़े पत्रकारगण, और जो भी इस महामारी के महायुद्ध में अपनी सेवाएं दी है, दे रहे है, उनको पहले वैक्सीन लगवाने की जरूरत है, उसके बाद सभी देश के नागरिकों को कोविड 19 की वैक्सीन लगवाना जरूरी है।और सरकार की तरफ से यह कार्य तेजी से चल रहा है।*
*सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता जी ने लगवाया कोविड 19 वैक्सीन का टीका, सभी प्रदेश एवं देश के नागरिकों और पत्रकारों से की अपील, सभी सुरक्षा के लिए लगवायें वैक्सीन,*
*सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता जी ने लगवाया कोविड 19 वैक्सीन का टीका, सभी प्रदेश एवं देश के नागरिकों और पत्रकारों से की अपील, सभी सुरक्षा के लिए लगवायें वैक्सीन,*
Comments