विजेताओं को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह।
इंडिया क्राइम न्यूज़
प्रशांत गुप्ता
09/10/25
बिलासपुर- भारतीय डाक विभाग द्वारा दिनांक 16.03.2025 (रविवार) को प्रधान डाकघर बिलासपुर में 9 वर्ष से 15 वर्ष की आयु तक के शालेय छात्र-छात्राओं की अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया है, जिसका विषय "Imagine you are the ocean. Write a letter to someone explaining why and how they should take good care of you."
उपरोक्त परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया जिसमें संभागीय डाक अधीक्षक बिलासपुर श्री विनय कुमार प्रसाद जी के द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। केन्द्रीय विद्यालय कमांक 2 एन.टी.पी. सी. कोरबा की होनहार छात्रा सुश्री फाल्गुनी राठौर ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान एवं परिमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रूपये 25000 का पुरस्कार प्राप्ति हेतु अर्हक हुयीं, इसी प्रकार बिलासपुर डाक संभाग से ही बाल भारती पब्लिक स्कूल एन.टी.पी.सी. सीपत बिलासपुर के छात्र मास्टर शौर्य साहू ने परिमंडल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर, रूपये 5000 के पुरस्कार प्राप्ति करने हेतु अर्हक हुये। इसी प्रकार सुश्री लकेश्वरी परमार सेक्टर 7 भिलाई ने परिमंडल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अधीक्षक डाकघर बिलासपुर विनय कुमार प्रसाद उपरोक्त विजेताओं को शुभकामनायें देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। भारतीय डाक विभाग उपरोक्त विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है तथा सभी सम्माननीय जनों से आग्रह करता है कि अधिक से अधिक डाक विभाग की योजनाओं, फिलाटेली एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।डाक विभाग में लगातार ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहते है।
Comments