डाक विभाग के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए अपने विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।
इंडिया क्राइम न्यूज़
प्रशांत गुप्ता
14/10/25
बिलासपुर- संभागीय डाक अधीक्षक श्री विनय कुमार प्रसाद जी के नेतृत्व में सरकार की डाक विभाग के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन उपयोगी महत्वपूर्ण योजनाओं को जन जन तक पहुचने एवम इनके सफल क्रियान्वयन में सहयोग देने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों एवम निवेशकों को धनतेरस, दीपावली की हार्दिक बधाई,शुभकामनाएं संप्रेषित की।

डाक जीवन बीमा- प्रोफेशनल्स एवम ग्रेजुएटस के लिए एक सुनहरा अवसर है डाक जीवन बीमा की सुरक्षा अब प्रोफेशनल्स के लिए भी उपलब्ध है।
शासकीय एवम अर्धशासकीय कर्मचारी इंजीनियर,डॉक्टर,आर्किटेक्ट,
कंसलटेंट,एनएसई तथा बीएसई, में सूचीबद्ध कम्पनियों के कर्मचारियों के साथ साथ प्रोफेशनल-डिप्लोमाधारी-ग्रेजुएट्स के लिए भी डाक बीमा की सुविधा उपलब्ध है। आईये सभी डाक जीवन बीमा का हिस्सा बने।

पी एल आई- कम प्रीमियम ज्यादा बोनस- इससे बेहतर कुछ भी नही।
लाभ और बिशेषताएँ-
1-बीमा सीमा रु- 50 लाख तक।
2-ऋण सुबिधा उपलब्ध।
3-आयकर में छूट।
4-नजदीकी किसी भी डाकघर से मेच्यूरटी की सुबिध उपलब्ध।
5-बीमा योग्य आयु 19 से 55 वर्ष।
भुगतान करने के कई विकल्प- 1- ऑन लाइन- www.pli.indiapost.gov.in
2-भारत के किसी भी डाकघर में नगद जमा की सुविधा।
3-किसी भी बैंक खातों अथवा डाकघर बचत खाता से ऑटोमेटिक जमा ( s.i. )की सुबिध उपलब्ध है।
और इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डाकघर से अथवा कार्यालय अधीक्षक डाकघर बिलासपुर से संपर्क कर सकते है। टोल फ्री नंबर 1800 266 6868 से भी जानकारी ले सकते है।

Comments