breaking post New

*कोरबा एस पी के आदेशानुसार,पाली थाना में पदस्थ यस आई अशोक शर्मा, कटघोरा किये गये पदस्थ। आरक्षक 437 रविदास मानिकपुरी को कोरबा से, थाना लेमरू किया गया पदस्थ।*

*कोरबा एस पी के आदेशानुसार,पाली थाना में पदस्थ यस आई अशोक शर्मा, कटघोरा किये गये पदस्थ। आरक्षक 437 रविदास मानिकपुरी को कोरबा से, थाना लेमरू किया गया पदस्थ।*
एस पी के आदेशानुसार एसआई अशोक शर्मा पाली थाने से हटाकर , कटघोरा भेजे गये।

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*17/10/2020*


*बिलासपुर*-- कोरबा जिले के पाली थाना में पदस्थापना के बाद से ही अपनी कार्यशैली के लिए सुर्खियों में बने रहने वाले और जिला से लेकर संभाग स्तर पर की जा रही शिकायतों से चर्चित हुए एसआई अशोक शर्मा को आखिरकार पाली थाना से स्थानांतरित कर दिया गया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने 17 अक्टूबर को जिला इकाई कोरबा में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश पर्यन्त नए स्थान पर पदस्थ कर निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपनी आमद नवीन पदस्थापना स्थल पर देना सुनिश्चित करें। 

उक्त आदेश के तहत उप निरीक्षक अशोक शर्मा थाना पाली से थाना कटघोरा एवं आरक्षक 437 रविदास मानिकपुरी को रक्षित केन्द्र कोरबा से थाना लेमरू नवीन पदस्थापना दी गई है। साथ ही तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना वाली जगह पर आमद दें।
Get Loan

Comments