बिलासपुर के मस्तूरी इलाके में पड़ी डकैती..पुलिस को नही लगी भनक...पुलिस प्रशासन के मुस्तैदी की, बदमाशों ने खोली पोल..।
पुलिस प्रशासन के तमाम कोशिशों के बावजूद भी दिन दहाड़े आठ से ज्यादा बदमाशो ने डकैती की घटना को अंजाम देकर ..प्रशासन को दी चुनौती।
घटना की खबर लगते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी आई जी एवम एस पी पहुँचे मौके पर..जाँच की दिशा तय की।
इंडिया क्राइम न्यूज़
13/01/2022-गुरुवार
बिलासपुर… बिलासपुर मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में भी अपराधियों के हौसले बुलंदियों पर है जिसके परिणाम स्वरूप दिन दहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। क्षेत्र की पुलिस हाँथ पर हाँथ धरे बैठी रह गई। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मस्तूरी इलाके के लिमतरा-दर्रीघाट का है।
यँहा कांग्रेस नेता के घर नकाबपोश डकैतों ने बंदुक अड़ाकर दिन दहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों की माने तो हमलावरों ने बंदुक की नोक पर अलमारी से सोने-चांदी के गहने व नगदी ढाई लाख समेत 5 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। वही पुलिस को जब इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई, दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्रीघाट निवासी टाकेश्वर पटेल कांग्रेस के जिला सचिव हैं। जिनके यहाँ गुरुवार की सुबह करीब 11से 12 बजे के बीच करीब 8 से 9 नकाबपोश लोगो ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय टाकेश्वर पटेल घर से बाहर थे। उसी समय 8-9 लोग हेलमेट व मास्क लगाए उनके घर पहुंचे और बंदुक दिखाकर महिलाओं को धमकाने लगे। डकैतों ने महिला के हाथ को रस्सी से बांध दिया और अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहनों के साथ ही नगदी लूटकर फरार हो गए।
डकैतों के जाने के बाद वारदात की सूचना टकेश्वर पटेल को दी गई। खबर मिलते ही बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी, बिलासपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के साथ ही थाना प्रभारी प्रकाश कांत व भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर घटना की सूचना कंट्रोल रूम को भी दी, इसके साथ ही कंट्रोल रूम ने सभी थानों में नाकेबंदी के लिए पाइंट चला दिया । पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है आरोपी कहा से आए थे और किस तरफ गए, डकैती का क्या उद्देश्य था, अभी पता नही चला है। आगे की पुलिस जाँच में ही पता चलेगा..। फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में जाँच चल रही है जल्दी ही डकैतों तक पुलिस पहुँच कर ,डकैतों को उनके अंजाम तक पहुँचाकर ऐसे अपराधियों को सबक सिखाएगी।

Comments