breaking post New

*बिलासपुर सांसद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का.. कोटा प्रवास पर नगर में कई जगह हुआ भब्य स्वागत..भाजपा कार्यकर्ताओं का रहा जमावड़ा।*

*बिलासपुर सांसद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का.. कोटा प्रवास पर नगर में कई जगह हुआ भब्य स्वागत..भाजपा कार्यकर्ताओं का रहा जमावड़ा।*

*कोटा में वरिष्ठ भाजपा नेता बैंकट लाल अग्रवाल के घर मे भी किया गया स्वागत।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*कोटा-*  14 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा के जनप्रिय सांसद अरुण साव जी का कोटेश्वर महादेव की पवित्र एवं पावन धरा में पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता वेंकट अग्रवाल जी के निवास के सामने भव्य स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एवं स्वागत में रंगनादम , नर्वदेश्वर पांडे बेलगहना, घनश्याम दीक्षित, विनोद गुप्ता ,गणेश गुप्ता, मुक्कू गुप्ता, शिव खुसरो, उत्तम जयसवाल, अजय अग्रवाल ,  सत्य शील अग्रवाल, रितेश पांडे, टीका  साहू, मनमोहन पांडे, विशाल नामदेव, मूलचंद जायसवाल और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

तत्पश्चात  माननीय प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी , रामदेव कुमावत जिलाध्यक्ष बिलासपुर श्री पवन गर्ग जी कोटा विधानसभा प्रभारी निखिल केसरवानी जी, लव-कुश कश्यप जी के द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रवेश हमारे द्वारा कराया गया जिसमें मुख्य रुप से नेमचंद जी सोनी, अरूप मित्रा जी, अंजना चौकसे जी, सावत साहू जी,  चैती बाई जी, चंद्रेश गुप्ता, अशोक साहू, राज साहू, राहुल साहू, गोलू साहू, कृष्णा साहू, शिव साहू, सूर्य प्रकाश साहू, कृष्ण कुमार साहू, राजकुमार साहू, अशोक अग्रवाल, धनु मानिकपुरी, रघुनंदन सूर्यवंशी सैकड़ों महिला पुरुषों ने अरुण साहू जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर 2023 के चुनाव में पूर्ण समर्थन देकर पार्टी के रीति नीति पर अपना विश्वास जताया एवं सभी को माला पहनाकर श्री साव जी द्वारा पार्टी में सदस्यता ग्रहण कराया गया ।  मंच संचालन घनश्याम दीक्षित  द्वारा किया गया। सभी कार्यकर्ताओं के बीच यह उत्साह पूर्ण और गौरवपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ।। सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त हमारे वरिष्ठ  रंगा भैया, नर्वदेश्वर पांडे जी द्वारा किया गया।

Get Loan

Comments