breaking post New

कोटा में महाशिवरात्री के अवसर पर होने जा रहा 3 मार्च से विशाल 21 कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ, किया गया भूमिपूजन,

कोटा में महाशिवरात्री के अवसर पर होने जा रहा 3 मार्च से विशाल 21 कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ, किया गया भूमिपूजन,
श्रवण कराया जायेगा नर्मदपुरण, बहुत ही जन मानस के लिए फलदाई होगा यह यज्ञ।

आचार्य श्याम दीक्षित जी होंगे इस यज्ञ के शूत्रधार, सवा लाख  बनाये जाएँगे पार्थिव शिव लिंग होगा पूजन ,संजय गुप्ता और उनके सहयोगियों ने संभाली कमान।

संदीप गुप्ता
इंडिया क्राइम न्यूज़

बिलासपुर-- करगी रोड कोटा में बिगत दिनों आचार्य पंडित श्याम दीक्षित जी के द्वारा रेल्वे स्टेशन के पास वाले ग्राउंड में बिधि बिधान से भूमि पूजन करवाया गया, और ध्वज में श्री हनुमान जी को स्थान देकर इस यज्ञ के सफलता, और इस यज्ञ में शामिल होने वाले भक्त जनों की रक्षा उनके कल्याण के लिए स्थापित किया।

इस भूमि पूजन कार्य क्रम मे मुख्य जजमान संजय गुप्ता रहे इनके परिवार वा इस यज्ञ को सफल बनाने में लगे इनके मित्रगण, एवम श्री आचार्य पंडित श्याम दीक्षित( गुरु जी ) के सानिध्य में रहने वाले सभी मित्र गणों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

आगामी 3 मार्च से 12 मार्च तक विशाल महा लक्ष्मी यज्ञ, भगवान भोले नाथ जी की पूजा  सवा लाख शिवलिंग बना कर की जाएगी। 21 कुंडीय माह यज्ञ के साथ ही नर्मदा पुराण का भी निरन्तर 9 दिनों तक पाठ होगा। सम्पूर्ण कोटा नगर आने वाले दिनों में मां नर्मदामय, शिवमय होने जा रहा है।इस सौभाग्य मय अवसर की प्रतीक्षा कर यज्ञ स्थल में उपस्थित होकर, अपना सहयोग प्रदान करते हुए पूण्य लाभ अर्जित करें।
Get Loan

Comments