breaking post New

कोटा में हिन्दू नव वर्ष बड़े ही धूम धाम से मनाया गया..निकाली गई भब्य शोभायात्रा.. नगर में रही हिन्दू नव वर्ष की धूम।

घर घर जलाए गए दिए..हर घर लहराया भगवा ध्वज।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
करगीरोड कोटा--चैत्र शुक्लपक्ष प्रतिपदा विक्रमी संबत 2080 दिनांक 22 मार्च 2023 को मंगलमय बनाने के लिए इसे हिन्दू नवबर्ष के रूप में मनाने के लिए भगवान राम लक्ष्मण सीता जी के साथ रामदरबार की भब्य शोभायात्रा बैंड बाजे, आतिश बाजी के साथ निकाली गई जिसका नगर में जगह जगह स्वागत किया गया।
 
पूरा नगर भगवा मय हो गया घर घर धर्म ध्वज लगाए गए, दीप जलाए गए, आतिशबाजियां की गई।

 
आज से ही शक्ति उपासना का चैत्र नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। प्रतिपदा का दिन माता शैलपुत्री की उपासना, साधना के दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आज के ही दिन भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था। सृष्टि की रचना का प्रथमदिवास है।भगवान विष्णु जी के प्रथम अवतार का दिवस है। विक्रमी संबत का शुभारंभ है। महर्षि गौतम जी की जन्म जयंती दिवस। आर्य समाज का स्थापना दिवस। वरुणावतार झूलेलाल जन्म जयंती दिवस। विक्रमादित्य जी का राज्याभिषेक दिवस। आज के ही दिन संघ के सर संचालक डा. हेडगेवार का जमन्म दिवस जैसे कई महान संजोगों के कारण आज का दिन हुन्दू नव वर्ष के रूप में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है।
 
आज के दिन को हर हिन्दू घरों के सामने रंगोली बना कर, दीपक जला कर, धर्मध्वज लगा कर एक दूसरे को बधाइयाँ दे कर इस पर्व को मनाया जाता है जिसको कोटा में भब्य रूप से मनाया गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
Get Loan

Comments