हत्यारा कौन, मर्डर की मिस्ट्री क्या है, पुलिस कर रही जांच*
आर डी गुप्ता
इंडिया क्राइम न्यूज
रविवार 06.09.2020
करगी रोड--बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक कलयुगी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया था, जिससे पूरे क्षेत्र में डर और खौफ कायम था, वही धीरे धीरे लोग उस वारदात को भूल ही रहे थे,कि एक बार फिर सकरी थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की वारदात से लोग सहम गए है। शनिवार की शाम एक महिला और उसके 11 साल के बेटे की हत्या का मामला सामने आया है।
ये पूरी घटना सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की बताई जा रही है, जंहा एक मकान से मां-बेटे की लाश बरामद की गई,किसी ने धारदार हथियार से दोनों को मौत के घाट उतार दिया डाला, इस बात का खुलासा तब हुआ जब महिला का पति काम से घर लौटा,वही घर के अंदर कदम रखते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योकि कमरे उसकी पत्नी और उसका बेटा खून से लथपथ पड़े थे, जिसके बाद उसने फौरन हत्या की जानकारी पुलिस को दी I इस समय जिले में आपराधिक घटनायें बड़ी तेजी से बढ़ रही है, पुलिस की अपराध रोकने की हर संभव कोसिस पर अपराधी भारी पड़ रहे है।

Comments