*बिकास खण्ड कोटा में आज मिले 44 कोरोना के पॉजिटिव केश, बिगत दिनों से लगातार मिल रहे पॉजिटिव मरीज।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर*-- *जहाँ पूरा देश फिर से कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आ गया है। अब महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दिल्ली, सहित कई राज्य ज्यादा प्रभावित हुए है।*
*न्यायधानी बिलासपुर भी अछूती नही रही प्रतिदिन चौकाने वाले आँकड़े मिल रहे है। प्रदेश के कई जिले लॉक डाउन की स्थिति में आ गए है। बिलासपुर जिले में लेट ही सही परंतु 14 अप्रेल से 21 तारीख तक सम्पूर्ण लॉक डाउन लगने जा रहा है।*
*कोटा बिकास खण्ड में लगातार कोरोना पॉजिटिव केश मिल रहे है।आज भी 143 लोगो की जाँच हुई जिसमें कोटा से 13 बेलगहना से 12 रतनपुर से 13 टेंगनमाडा से 6 कोरोना पॉजिटिव केस मिले, इस तरह से 44 पॉजिटिव केश दर्ज किए गए। किसी भी की हालत ज्यादा खराब होने की जानकारी नही मिल पाई है दवा सभी को देकर होम आइसोलेट रहने की सलाह दी गई।*
*सरकार एहतियात बरत रही है पर संक्रमण ज्याद फैल जाने से जनता के सावधानी न बरतने से इस समय के हालात संपूर्ण लॉक डाउन की ओर धकेल रहे है। जो देर से ही सही आंशिक रूप से देखने को मिलरहे है।*
*सावधान हो जाये, --बैक्सीन अपनी बारी में जरूर लगवायें, मास्क और सामाजिक दूरी, हाथों की सफाई, का पालन करें समस्या होने पर डॉक्टरों से संपर्क जरूर करें। प्रदेश के कई जिलों में लॉक डाउन लग गया है और कई में लगने जा रहा है।*
*पूरे प्रदेश सहित न्यायधानी बिलासपुर जिला कोरोना से हुवा काफी प्रभावित, अब कोटा बिकास खण्ड में भी हुवा कोरोना का बिस्फोट।स्थिति बन रही घातक, रहें सावधान।*
*पूरे प्रदेश सहित न्यायधानी बिलासपुर जिला कोरोना से हुवा काफी प्रभावित, अब कोटा बिकास खण्ड में भी हुवा कोरोना का बिस्फोट।स्थिति बन रही घातक, रहें सावधान।*
Comments