breaking post New

डाक जीवन बीमा स्थापना दिवस के अवसर पर 2 फरवरी को संभाग के सभी डाकघरों में डाक जीवन बीमा योजना से जोड़ने हेतु चलाया जाएगा बिशेष अभियान।

बिलासपुर- संभागीय डाक अधीक्षक बिलासपुर श्री विनय प्रसाद कुमार के निर्देशानुसार  संभाग में, भारत सरकार के विश्वसनीय उत्पाद डाक जीवन बीमा स्थापना दिवस 01 फरवरी 2026 के अवसर पर संभाग के सभी सम्मानीय नागरिकों को डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं से जोडने हेतु दिनांक 02 फरवरी 2026 को विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 जीवन बीमा स्थापना दिवस के इस अवसर पर बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेण्डा-मरवाही, सक्ती एवं जांजगीर जिलों में सम्मानीय नागरिकों को डाकघर की बीमा सेवाओं से जोड़ने हेतु विशेष कैप एवं शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. जिससे सम्मानीय नागरिकों को बीमा सेवाओं की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त कर सके।

डाक जीवन बीमा भारत सरकार की एक सुरक्षित व विश्वसनीय जीवन बीमा योजना है। डाक जीवन बीमा शासकीय/अर्धशासकीय कर्मचारियों एवं डिग्रीहोल्डर के साथ साथ समस्त प्रोफेशनल्स जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट एवं वकील तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI), ग्रामीण नागरिकों के लिए 19 से 55 वर्ष आयु सीमा के साथ उपलब्ध है। इन योजनाओं में कम प्रीमियम, उच्च बोनस जैसी बेहतर सेवा प्रदान की जाती है। इन योजनाओं में लोन, सरेण्डर, एवं ग्राहकों के किसी भी बैंक खातों से प्रिमियम जमा की ऑटोडेबिट की सुविधा इत्यादि लाभकारी विशेषताएँ उपलब्ध है। डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं में आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के अंतर्गत कर लाभ तथा आयकर अधिनियम की धारा 10 (100) के अंतर्गत परिपक्वता राशि पूर्णतः कर मुक्त की सुविधा उपलब्ध है।

डाक विभाग सभी सम्मानीय ग्राहकों एवं पॉलिसीधारकों से अनुरोध करता है, कि वे डाक जीवन बीमा स्थापना दिवस 01 फरवरी 2026 के अवसर पर डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं के जानकारी विशेषताओं का लाभ लेकर अपने परिवार को सुरक्षा के साथ बचत भी प्रदान करें। साथ ही अपनी बंद पॉलिसी का पुनर्जीवन करवाकर डाक विभाग के बीमा योजनाओं के लाभ को प्राप्त कर सके।
Get Loan

Comments