breaking post New

*कोटा वार्ड नंबर 14 की पार्षद श्रीमती गीता संतोष गुप्ता ने अपने पार्षद मद की राशि को कोविड सेंटर में देने का मन बनाया,लिखा पत्र।*

*कोटा वार्ड नंबर 14 की पार्षद श्रीमती गीता संतोष गुप्ता ने अपने पार्षद मद की राशि को कोविड सेंटर में देने का मन बनाया,लिखा पत्र।*
*कोविड सेंटर बनने से हमारे नगर एवम आस पास के लोगों का होगा भला।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर--करगी रोड कोटा* *कोटा नगर पंचायत की वार्ड नंबर 14 की कांग्रेश पार्टी की पार्षद श्री मति गीता संतोष गुप्ता ने मुख्य नगर पंचायत  अधिकारी कोटा को लिखा पत्र और अपनी भावनाएं ब्यक्त करते हुए अपने पार्षद मद से एक लाख रुपये बन रहे कोविड सेंटर सी वी आर यू में देने की पत्र में अनुसंशा की है।*

*कोटा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सी वी आर यू कोटा में एक कोविड सेंटर बनाया जा रहा है, जँहा आधुनिक कोविड से उपयोगी समान की जरूरत होगी, कोटा क्षेत्र के लोग कोविड संक्रमण से परेशान है, ऐसे में यदि कोविड सेंटर आधुनिक उपकरणों से युक्त होगा तो संक्रमित कोविड 19 प्रभावित मरीजो को इलाज में काफी सुबिध होगी। इसी सदभावना से प्रेरित हो कर कांग्रेस की वार्ड नंबर 14 की पार्षद श्रीमती गीता संतोष गुप्ता ने  अपने पार्षद मद की राशि एक लाख रुपये कोविड सेंटर में देने के लिए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी कोटा को एक पत्र लिख कर उक्त राशि को देने की अनुसंशा की है।*

*इसके पूर्व भी कुछ दान दाताओं ने कोटा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर दान में दिए जिससे क्षेत्र के प्रभावित लोगों को ऑक्सीजन समय पर मिलसके। बहुत अच्छी पहल है।*
Get Loan

Comments