breaking post New

*पुलिस अधीक्षक की सराहनीय पहल कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीण छेत्रों में भी स्वयं पहुँच कर पुलिस अधिकारियों के साथ जन जागरण अभियान चलाया।*

*पुलिस अधीक्षक की सराहनीय पहल कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीण छेत्रों में भी स्वयं पहुँच कर पुलिस अधिकारियों के साथ जन जागरण अभियान चलाया।*

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के साथ उनकी पुलिस  टीम ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँची.. दूसरे दिन भी 15 से अधिक टीमो ने 40 से अधिक ग्रामो में जागरूकता अभियान चलाया।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर*---  *समूचे प्रदेश सहित पूरे बिलासपुर जिले के सहरी और ग्रामीण छेत्रों में कोरोना ने तहलका मचा रखा है। कोटा ग्रामीण छेत्रों की कई पंचायतों को कंटेन्मेंट जॉन घोसित कर दिया गया है,*

*इस तरह से सेकंड कोरोना की लहर ने तवाही मचा रखी है कई की जाने जा रही है तो कई सावधानी बरतते हुए ठीक भी हो रहे है। इस बीच जिन लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है तो वह  कोरोना वैक्सीन भी जीवन रक्षक बन रही है। इसके वावजूद भी  ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में अलग अलग थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया।*

*इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ कोटा सहित  सर्बधिक संक्रमित छेत्र बेलगहना और रतनपुर थाना क्षेत्र के संक्रमण से प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिए।*

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा, एस डी ओ पी  कोटा स्नेहिल साहू, और डी एस पी निमिषा पांडे, के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के द्वारा लगभग 15 से अधिक टीमों के साथ सर्वाधिक प्रभावित लगभग 40 गांव का दौरा कर लोगों को कोरोना से संबंधित जानकारी एवं बचाव के बारे में जागरूक किया गया।*

*इस दौरान ग्रामीण जनों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया गया, कोरोना से बचाव सुरक्षा के लिए सुझाव दिए गए । पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा विभिन्न थानों में जाकर पुलिसकर्मियों को भी कोरोना से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई और उनके समस्याओ के सम्बंध में भी जानकारी ली गई। इस अभियान को इसी प्रकार लगातार आगे जारी रहने की जरूरत है।हमारी पुलिस इस संकट के समय में भी बढ़ चढ़ कर कोरोना की जंग जीतने के प्रयास में लगी है। और लोगो का हौसला भी बढ़ा रही है। सभी की समझदारी, जबाबदारी, सहयोग, और प्रसाशन की गाईड लाइन का पालन करते हुए इस जंग को सभी जीतेंगे।*

*दो गज की दूरी, सामाजिक दूरी, भीड़ से अलग, मास्क जरूरी, घर मे रहना जरूरी ,हाथों को साबुन पानी से बार बार धोना, ही इस कोविड 19 और इसके बदलते खतरनाक स्वरूपों से बच सकता है। साथ ही सरकार के दिसा निर्देशो का पूरा पालन करना, वैक्सीन लगवाना ही एक मात्र बचाव का विकल्प नजर आ रहा है।*

Get Loan

Comments