breaking post New

*कोटा में कोरोना का कहर जारी, अब 11 पॉजिटिव के बाद, आज नौ केश आये सामने, वकील,ठेकेदार, आये चपेट में।*

*कोटा में कोरोना का कहर जारी, अब 11 पॉजिटिव के बाद, आज नौ केश आये सामने, वकील,ठेकेदार, आये चपेट में।*

आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज*
06/09/2020

करगीरोड कोटा बिलासपुर  – कोटा में अब कोरोना कहर बनकर टुटते जा रहा है । आज ताजा जानकारी के अनुसार नौ लोग करोनो पाजिटिव निकले हैं । कुछ दिन पहले ही ग्यारह लोग सामने आए थे । प्राप्त जानकारी के अनुसार इन नौ लोगों में एक कोटा के जाने माने वकील और एक नगर के ठेकेदार भी हैं ।

कोटा काफी सुरक्षित मन जा रहा था कोरोना संक्रमण को लेकर क्योकि कोई बड़ी फैक्टरी नही है जंहा बाहर के बहुत सारे लोगो का आना जाना हो।लेकिन दूसरे राज्यों के मजदूरों को जो इस इलाके में क्वारेंनटाइन के लिए ला कर रखा गया और लापरवाही बरती गई। साथ ही अभी हाल ही में कोटा कोरी डेम में बांध का उलट देखने बाहर से हजारों की संख्या में लोग कई दिनों तक आए नहाये स्थानीय लोग भी उसी में सम्लित हो कर बारिश और वाटर फाल का आंनद उठाय सायद यह भी कोरोना संक्रमण की सहायक वजह बनी।

ताजा जानकारी सामने आने के बाद अब लोग कुछ दहशत में आने लगे हैं । लेकिन अभी भी जिस प्रकार से बाजार दुकान और बेैंको में भीड़ लग रही है उसने लोगों को परेशानी में डाल दिया है । लोग एक तरफ दहशत में होने के बावजूद अपनी सुरक्षा का ध्यान नहीं रख रहे हैं ।

यदि लोग अभी भी नहीं संभले तो आने वाले दिनों में कोटा में हालात और खराब होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता । प्रशासन अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है लोगों को भी अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखना चाहिए । स्वयं की सुरक्षा, दो गज की दूरी, मास्क का प्रयोग, हाथों को बार बार साबुन से धोना, या सेनेटाइजर का प्रयोग करना, ही बचाव के उपाय हो सकते है। सावधानी हटी..दुर्घटना बढ़ी..।

Get Loan

Comments