*जगह जगह अग्रसेन महाराज के जुलुश में शामिल लोगों का हुवा स्वागत, अग्रसेन महाराज की उतारी गई आरती, महिलाओ ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*नवयुवक अग्रहरी समाज, बरिष्ठ समाज ने किया बिसाल आयोजन।*
*बिलासपुर-- करगीरोड कोटा में महाराजा अग्रसेन जी की जयन्ती पर अग्रहरी समाज कोटा के अग्रहरी बंधुओ ने बिगत बर्षों की भांति इस बर्ष भी बड़े ही धूम धाम से अग्रसेन महराज की शोभा यात्रा निकल कर उत्सव मनाया।*
*नवयुवक अग्रहरी समाज के प्रयासों से बरिष्ठ अग्रहरी समाज के सहयोग से 7/10/2021 को अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर ,धर्मशाला भवन से अग्रसेन जी के आरती पूजा कर कर, कोटा स्टेशन से नाक चौक तक लम्बी शोभा यात्रा उत्सव रैली निकाल कर महाराजा अग्रसेन की जयन्ती मनाई।*
*इस उत्सव शोभायात्रा में समाज की महिलाएँ, लड़कियां, पुरुष, नवयुवक लड़कों की भीड़ उमड़ पड़ी चारों ओर अग्रसेन महाराज की जय के नारों से कोटा नगर का माहौल दिब्य हो गया था। इस शोभा यात्रा जुलुश का नगर के नागरिकों ने जगह जगह भब्य स्वागत किया, रैली में शामिल लोगों का अभिनंदन किया।बैंड बाजे के साथ यात्रा स्टेशन से चंडी माता चौक होते हुए मुख्य मार्ग से नाका पहुँची।*
*अग्रवाल समज कोटा द्वारा भी प्रति बर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े ही भब्य रूप से अग्रसेन जयन्ती मनाई गई, नगर में अग्रसेन जी की शोभा यात्रा निकल कर उत्सव मनाया।*
*इस उत्सव यात्र में नगर से मारवाड़ी समाज अग्रवाल परिवार की महिलाएं , बच्चों, और नवयुवक एवम बरिष्ठ समाज ने आयोजन को सफल बनाने हेतु योगदान दिया, समाज के द्वारा 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक बिभिन्न प्रकार के आयोजन कर उत्सव मनाया गया, यात्रा का नगर के लोगो ने हर जगह आत्मीय स्वागत किया।*

Comments