*वन विभाग का फिर पड़ा छापा,कोटा की आरा मिल में हुई कार्यवाही,फलदार प्रजाति और आम जामुन के लकड़ी बरामद, डी एफ ओ के निर्देश पर हुई कार्यवाही*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*15/10/2020*
*बिलासपुर*-- कोटा में डी एफ ओ के निर्देश पर अग्रहरि आरा मिल में वन बिभाग की टीम ने छापेमारी कर लकडी के गोले और चिरान जप्त किये।
बिलासपुर वन विभाग एक बार फिर से सुर्खियो में आने लगा है,बहुत दिनों बाद कार्यवाही होने से विभाग न सिर्फ तहलका मचा रहा है बल्कि अवैध काम करने वालो के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है,जिसके कारण जंगल राज और जंगल का सफाया करने वालों के होश उड़े हुए है।
बिलासपुर वनमंडलाधिकारी निशांत कुमार को मुखबिर से सुचना मिली कि कोटा में अवैध तरीके से आरा मिल संचालित किया जा रहा है,और लकडियो की तस्करी की जा रही है, डी एफ ओ के निर्देश पर सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी बिलासपुर जितेन्द्र साहू व सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी वेद शर्मा उडनदस्ता दल बिलासपुर के सांथ टीम बनाकर कोटा स्थित अग्रहरि सा मिल में छापा मार कार्यवाही की।
कार्यवाई के दौरान आज सुबह लगभग 7 बजे सा मील में फलदार प्रजाति के आम जामुन के अवैध काष्ठ पाए गए, पुछे जाने पर किसी प्रकार के काष्ठ से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया है। दस्तावेज के लिए मील संचालक द्वारा समय मांगा गया है परंतु वन अमला द्वारा मिल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने की स्थिति में सा मिल को सीज करने की कार्यवाही वन अधिनियम के अंतर्गत की गई।
उक्त कार्यवाही में राजेश सोमावार वनपाल ललित श्रीवास वन रक्षक अजय मिश्रा वन रक्षक राजेश राव वन रक्षक कोटा में अपने समस्त स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।
बहुत दिनों बाद वन विभाग में ताबड़तोड़ कार्यवाई सुरु की गई है। आपको बता दे कि इन दिनों डीएफओ एक्शन मूड में है और लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दे रहें है। जिसकी वजह से छापा मारा जा रहा है। पिछले कई दिनों में ताबड़तोड़ कार्यवाही होने से लकडियो के तस्करों के खिलाफ कार्यवाही होने से हड़कम्प मचा हुआ है। फिलहाल इसमे आपको एक बात और बता दे कि लगता है आरा मिल वालो के खिलाफ डीएफओ ने अभियान छेड़ दिया है।
*डीएफओ के निर्देश पर लगातार लकड़ी के अबैध कारोबारियों के ऊपर हो रही छापेमार कार्यवाई, आज कोटा की एक आरा मिल में वन विभाग का पड़ा छापा,हुई कार्यवाई।*
*डीएफओ के निर्देश पर लगातार लकड़ी के अबैध कारोबारियों के ऊपर हो रही छापेमार कार्यवाई, आज कोटा की एक आरा मिल में वन विभाग का पड़ा छापा,हुई कार्यवाई।*
Comments