breaking post New

आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मोत्सव विधायक पुन्नूलाल मोहले के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
मुंगेली-- सर्व प्रथम नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं उन्हें याद किया। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि आजादी के असली नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस से हम सबको राष्ट्रवाद सीखना चाहिए। उन्होंने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा लगा कर देश की जनता में उत्साह का संचार किया जिसके परिणाम स्वरूप हमें आजादी मिली थी। नेताजी से राष्ट्रवाद सीख कर हमें देशहित में कार्य करना चाहिए। 
 
इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ,जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ,गिरीश शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष प्रेम आर्य ,शिवप्रताप सिंह ,संजय वर्मा ,सुनील पाठक,नागेश्वर परिहार ,राणा प्रताप सिंह ,मोहन मल्लाह, समीर आहिरे ,अधीन मोहले, मुकेश रोहरा ,कोटूमल दादवानी ,प्रदीप पाण्डेय ,मोहित बंजारा ,राघवेंद्र सिंह ,अशोक यादव, मनोहर मोहले ,यूसुफ उपलेटा ,सुनील सोनी ,आलोक गुप्ता, प्रवीण सोनी , विनोद यादव ,नानेश साहू , रुपेश भारद्वाज , राजेश्वर टंडन,आसिफ खोखर आदि उपस्थित रहे।
Get Loan

Comments