*कल कल बहता झरना,छेत्र के लोगों के लिए बना आकर्षण का केंद्र।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर---इस समय फुलवारी झरना देखने के लिए पर्यटन प्रेमी पहुँचने लगे है। यँहा की सुंदरता प्रकिति की अनोखी छटा, कल कल करता उचाई से गिरते झरने का स्वर, यँहा पहुचने वाले लोगो का पहली बार मे ही मन मोह लेता है।*
*यँहा आपको यह बात दें कि कोटा छेत्र के वन मंडल में आने वाला औरापानी का झरना वा खुला डैम लोगो के द्वारा बीते सालो में सब से पसिंदीदा पिकनिक स्पॉट रहा। जहाँ पहाड़ियों से आता पानी झरना के रूप में वहाँ की लोकप्रियता को बढाता है, यँहा भी पर्यटन प्रेमी पहुँचतें है।*
*परन्तु एक ऐसा ही मनोरम, सुंदर ,प्राकृतिक, दृश्य कोटा से लगभग 26 किलोमीटर की दूरी में बेलगहना वन मंडल में आने वाला बहेरा मुड़ा के फुलवारी पारा के सेंदरी डैम में देखने को मिलता है। जिसको लोगो के द्वारा फुलवारी झरना कहा जा रहा है।*
*इस झरना की खास बात यह है कि ये दो झरनों से मिल करके एक बड़े झरने में तब्दील हो जाता है। जिसका दृश्य देखने मे लाजबाब हो जाता है। आस पास के छेत्र के लोगो का यँहा आना सुरू हो चुका है। और बाहर से भी लोग इस दृश्य को देखने पहुँचने लगे है। ऐसा लगता है कि आने वाले समय मे अब यह फुलवारी झरना भी कोटा वन मंडल का लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जा सकता है।*

Comments