*आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के मानदेय बढ़ाने सहित कई माँगे पूरी न करने का संघ के पदाधिकारियों ने सरकार पर भेदभाव का लगाया आरोप।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--करगीरोड कोटा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने प्रदेश भर में चल रहे आंदोलन के समर्थन में आज कोटा में एस डी एम कार्यालय कोटा के सामने टेंट लगाकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया,और अपनी मांगों को सरकार से जल्द ही पूरा कराने के लिए एकजुट हो कर धरना प्रदर्शन किया।*
*धरने में प्रदेश पदाधिकारियों ने भी शिरकत की और संघ के प्रदेश पदाधिकारी संयोजक देवेंद्र पटेल ने कहा कि आप लोग बिना किसी डर के आंदोलन में अपना साथ दीजिये हम आपकी लड़ाई छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक लड़ेंगे हम सब एक रहेंगे तो सरकार को हमारी मांगे पूरी करनी पड़ेगी। आप कार्यवाही को लेकर न डरे आज कोई भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका अकेले नही है, आपके साथ पूरे प्रदेश के संगठन के हजारों लोग खड़े है। आपकी मजबूती, एकता से संगठन मजबूत होगा और हम आपकी पूरी मदद कर पायेंगे, और सभी की मांगे पूरी होंगी।*
*कार्यकर्ताओं ने बताया कि-- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय आज के परिवेस, और उनके काम को देखते हुए काफी कम है,क्योकि आंगनबाड़ी कार्यकर्तओं, सहायिकाओं का मूल काम बच्चों को गर्भवती शिशुवती महिलाओं को कुपोषण से मुक्त करना है,और बच्चों को खेल खेल में पढ़ाना है। परन्तु इस काम के अलावा बी एल ओ, जन गड़ना , बैक्सीन सेंटरों में ड्यूटी,आधारकार्ड के कामों में सहयोग करना, पंचायत स्तर पर ढेर सारी योजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सेवायें ली जा रही है। पर मानदेय बेतन बहुत ही काम है। सरकार इस ओर ध्यान नही दे रही है, आंगनबाड़ी के मूल काम सही ढंग से नही हो पा रहे हैं। सभी के दवाव के बोझ के तले आँगनबाड़ी कार्यकर्ता काम बेतन पर भी कम करने को मजबूर है। यह सरकार की तरफ से शोषण का कार्य किया जा रहा है।*
*धरना प्रदर्शन पर पूरे क्षेत्र से आगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, और प्रदेश पदाधिकारियों ने उपस्थित हो कर अपनी मांगों के प्रति एक होकर सरकार से मागों को पूरा करने के लिए हुंकार भरी, और कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नही करती सरकार तो हमे ऐसी सरकार नही चाहिए।*

Comments