संभागीय डाक अधीक्षक श्री एच आर साहू जी के नेतृत्व में 25 अप्रेल की सुबह 7.30 से 8.30 तक भारत के प्रधानमंत्री जी के मनसा के अनुरूप सभी ने लाइव कार्यक्रम में भाग लिया और योग उत्सव मनाया गया।
इंडिया क्राइम न्यूज़
26/4/2022
बिलासपुर-- बिलासपुर मुख्य डाकघर में, बिलासपुर संभागीय डाक अधीक्षक श्री एच आर साहू जी के कुशल नेतृत्व एवम मार्गदर्शन में सहायक डाक अधीक्षको सहित, मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर कर्मचारी एवम संभागीय डाक अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारी/अधिकारियों ने भारत संचार मंत्रालय द्वारा आयोजित योग उत्सव को मनाया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 25 अप्रैल 2022 की ओर बढ़ते कदम कार्यक्रम के साक्षी बनते हुए योग का अभ्यास किया।
जंहा योग दिवस के अवसर पर सभी डाक घरों के संस्थानों में सुबह 7.30 से 8.30 तक योग उत्सव का सीधा प्रसारण किया गया और सभी लोगों ने अपने जीवन मे योग की सार्थकता को उतारा और योग यत्सव मनाया।
इसी कड़ी में बिलासपुर संभागीय डाक अधीक्षक कार्यालय- मुख्य डाकघर बिलासपुर में भी डाक अधीक्षक श्री एच आर साहू जी के नेतृत्व में भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मनसा के अनुरूप योग यत्सव मनाया गया और 25 अप्रैल के सुबह के लाइव कार्यक्रम को समय से देखा- सुना और योग अभ्यास किया। संभागीय कार्यालय एवम मुख्य डाकघर के सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे, और सभी जगहों पर पोस्टल डिपार्टमेंट में पोस्ट ऑफिसों एवम कार्यालयों में योग यत्सव मनाया गया।

Comments