*इलाज के दौरान हुई पहचान, का अस्पताल कर्मचारी ने उठाया नाजायज फायदा, मारपीट कर जबरन किया दुष्कर्म।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर - सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अकेली महिला के घर में घुस कर परचित अस्पताल कर्मचारी ने उससे मारपीट कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पता चला कि महिला की इलाज के दौरान आरोपी अस्पताल कर्मचारी से जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में अच्छा परिचय हो गया। और आरोपी कर्मचारी महिला के घर भी कभी कभी आने जाने लगा था। अपने साथ घटित घटना को अगले दिन पति के पहुंचने पर महिला ने सारी बात बताई और थाने में FIR दर्ज करवाई।*
*घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई और महिला द्वारा बताई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।*
*बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में ऐसी घिनौनी बारदात घटित हुई यँहा की निवासी 30 साल की महिला अपने पति व बच्ची के साथ रहती हैं। कुछ समय पहले उनकी तबीयत खराब थी। इस दौरान वह सरकंडा के खमतराई रोड स्थित प्रथम अस्पताल में इलाज कराने जाती थी। वहां जांजगीर के अकलतरा क्षेत्र के सोनादुला में रहने वाला विजय पटेल से उसकी मुलाकात हुई। विजय अस्पताल में काम करता है। दोनों में बातचीत शुरू हुई तो मदद के बहाने विजय उसके घर भी आने लगा।*
*महिला ने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर को पति किसी काम से बाहर गए थे। आरोप है कि रात के समय विजय घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उससे मारपीट की और दुष्कर्म किया। सुबह जब महिला का पति घर पहुंचा, तब उसने आप बीती बताई। इसके बाद दोनों रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पहुंचे। घटना निन्दनीय है लेकिन पुलिस जाँच में लगी है।*

Comments