50 से अधिक पी पी एफ खाता खोलने पर डाक अधीक्षक पहुँचे कोटा पोस्ट ऑफिस।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर*-- करगीरोड कोटा पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट और ब्यवसाय के क्षेत्र में अपनी अच्छी साख बनाये हुए है। यँहा के पोस्ट ऑफिस एजेंट काफी मेहनत से कार्य कर पोस्टल डिपार्टमेंट की साख बनाये हुए है। कुछ एजेंटों का कार्य बेहद सरहनीय है।
इस समय पोस्टल डिपार्टमेंट में पी पी एफ खाते खोलने की प्रक्रिया चालू है इसी कड़ी में बिलासपुर डाक अधीक्षक सम्माननीय के पी वर्मा जी कोटा पोस्ट ऑफिस साम के समय पहुचें और पी पी एफ खाता खोलने वाले एजेंटों, कर्मचारियों, और खाताधारकों का मान बढ़ाया, सम्मान किया।
कोटा पोस्टमास्टर मनोज कुमार मिश्रा जी ने अपने बीच डाक अधीक्षक श्री के पी वर्मा जी को पाकर आत्मीय स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया, वरिष्ठ एजेंट प्रशांत गुप्ता, संदीप गुप्ता सहित पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी गणों ने डाक अधीक्षक महोदय का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।
*डाक अधीक्षक श्री के पी वर्मा जी ने पोस्टमास्टर मनोज कुमार मिश्र जी और दो बी पी एम को भी पी पी एफ खाता खोलने, अच्छे बिजनेस के लिये प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रशांत कुमार गुप्ता, और संदीप अग्रहरी को भी अच्छे बिजनेस और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पोस्टल कर्मचारियों का खाताधारकों एवम एजेंटों के साथ अच्छा ब्योहार, बर्ताव, पोस्ट ऑफिस की जामा और ब्यवसाय को बढ़ाता है यही पोस्टल डिपार्टमेंट की असली पूँजी है।*

Comments