breaking post New

*छोटी दीपावली में अयोध्या श्री राम जन्म भूमि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में 12 लाख दिए जला कर विश्वरिकार्ड बनाया गया,*

*छोटी दीपावली में अयोध्या श्री राम जन्म भूमि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में 12 लाख दिए जला कर विश्वरिकार्ड बनाया गया,*

*राम की पैड़ी में 9 लाख दिए जलाए गए, अयोध्या के अन्य मंदिर, मठों में 3 लाख दिए जलाए गए, अयोध्या में त्रेता युग की वापसी।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर--श्री राम जन्म भूमि अयोध्या धाम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सपना 1200000 बारह लाख दीये जला कर साकार हुआ, और विश्व रिकार्ड भी बना, ऐसी दीवाली अयोध्या में अयोध्यावासी लोगों ने पहले कभी नही देखी थी,सिर्फ ग्रन्थों में पढ़ी थी कि भगवान राम के समय रावण विजय के पश्चात अयोध्या वापसी पर अयोध्या पूरी दीपकों की रोशनी से सजाई गई थी, बंदनवार बनाये गए थे।*

*अयोध्या में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मौजूदगी में राम की नगरी 12 लाख दियो से जगमगा उठी है। छोटी दीवाली में सिर्फ 9 लाख दिए  राम की पेड़ी में ही जलाए गए ही वंही राम जन्म भूमि मंदिर में 51 हजार दिए जलाए गए ही बाकी मंदिरों मठों में  3 लाख दिए जलाए गए है। आज लग रहा है की त्रेता युग वापस आ गया है आज की सुन्दता देखते ही बन रही है। आयोजन को देखने और गिनीज बुक की टीम भी गिनने आई है।*

*सरयू नदी के किनारे 32 घाटों में दिये जलाए गए है। सरयू नदी दीपोत्सव से जगमगा रही है, साथ मे रंगोली भी बनाई गई है जिसमे रामायण की झलकियां दिखाई गई है।अयोध्या के आसमान में द्रोण से भी रामचरित्र को दिखाया जा रहा है।*

*आज हर की जबान में है कि राम लला अयोध्या में बिराजमान है त्रेता युग का नजारा अयोध्या में दिख रहा है। श्री लंका की टीम भी रामलीला का मंचन कर रही है वँहा के लोग आनन्द उठा रहे है

Get Loan

Comments