breaking post New

*चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कई लाखो का समान, जेवरात व नगदी बरामद।*

  • *चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कई लाखो का समान, जेवरात व नगदी बरामद।*
  • *चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कई लाखो का समान, जेवरात व नगदी बरामद।*
  • *चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कई लाखो का समान, जेवरात व नगदी बरामद।*
चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कई लाखो का समान व नगदी बरामद।

 चार वर्षों से योजनाबद्ध तरीके से सूने मकानों में रेकी व चोरी करने वाले गिरोह का  हुआ पर्दाफॉश..  41 चोरियों का हुआ खुलासा।

 आरोपियो के कब्जे से लगभग 1 किलो 300 ग्राम सोना, 7 किलो चांदी के जेवरात हुए बरामद.. जिसकी कीमत लगभग 77 लाख आंकी गई।


इंडिया क्राइम न्यूज़


बिलासपुर--- भिलाई ..पत्रकार वार्ता के दौरान आईजी ओपी पाल एसपी बद्रीनारायण मीणा ने बताया --  दिसम्बर 2021 में अवधपुरी रिसाली में प्रार्थी गौतम भट्टाचार्य के सूने मकान में रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का ताला तोड़कर घर में रखें सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गये थे, उक्त मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार सीसीटीवी कैमरों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया जा रहा था ।

सीसीटीवी कैमरा के फुटेजों में संभावित संदिग्धों की पहचान कर मुखबीर लगाया गया उसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त संदिग्ध हुलिये के व्यक्ति श्याम नगर रिसाली गॉव में एक मकान किराये पर लेकर रह रहे है, ओ लोग अक्सर रात में आना जाना करते है, दिन के समय नहीं निकलते, रात के समय में ही तीन - चार लोग संदिग्ध रूप से घूमते रहते है।

इस सूचना की तस्दीक पर उक्त किराये के मकान में अनवर खान अपने साथी सागर सेन, द्वारिका दास के साथ रहने का पता चला। पुलिस टीम द्वारा अनवर खान व उसके अन्य साथियों पर एवं उनके दिन चर्या पर नजर रखी जा रही थी, तस्दीक के दौरान पता चला कि अनवर खान अपने साथियों के साथ निकलता था लेकिन फिर सभी अलग-अलग होकर अलग-अलग साधनों से एक निश्चित स्थान पर मिलते थे उसके बाद उस क्षेत्र में मोटर सायकल व सायकल से सूने मकानों व उसके आसपास की रेकी करते थे।

पुलिस टीम के द्वारा लगातार अनवर खान व उसके साथियों पर रखी जा रही नजर के संबंध में आरोपियों को बिलकुल भी भनक नहीं लग पाई। अनवर खान व उसके साथियों पर पूर्णतः चोरी जैसे अपराधों में संलिप्तता की सूचना कन्फर्म होने पर अनवर खान के श्याम नगर रिसाली स्थित किराये के मकान के आसपास पुलिस की सिविल टीम रेड कार्यवाही हेतु सही समय का इंतजार करने लगी। इसी दौरान सभी संदिग्धों की उपस्थिति मकान में होने पर पुलिस द्वारा उक्त मकान में दबिश देकर अनवर खान उसके अन्य साथी सागर सेन, द्वारिका दास से पूछताछ की गई। पूछताछ में सभी व्यक्ति अपने काम, रहन सहन व उपस्थिति के संबंध में गोल मोल जवाब देने लगे, जिस पर उन्हें थाना नेवई लाकर पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान आरोपीगणों द्वारा विगत तीन चार वर्षो से एक साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से थाना नेवई, चौकी पद्नाभपुर व थाना पुलगॉव क्षेत्र के अंतर्गत सूने मकानों में नकबजनी, सेंधमारी कर सोने चांदी के जेवरातों व नगदी रकम की चोरी का अपराध करना स्वीकार किया।


प्रकरण का आरोपी अनवर खान सन् 1993 में जिला राजनांदगॉव से हत्या के आरोप में रायपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था उसी दौरान उसकी पहचान वर्ष 1996-97 में बिलासुपर निवासी सोमचंद उर्फ गुड्डू सोनी से हुई जो कि बलात्कार के प्रकरण में रायपुर जेल में सजा काट रहा था वहॉ रहने के दौरान दोनों की मित्रता हुई। जेल से सजा काट कर बाहर आने के बाद दोनों का मिलना जुलना होने लगा उसी दौरान आरोपी अनवर ने चोरी करने एवं चोरी का माल को खपाने हेतु सोमचंद सोनी उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर योजना बनाई सहमति होने पर आरोपी अनवर अपने साथी द्वारिकादास, सागर सेन व दो अन्य के साथ दुर्ग भिलाई के शहरी क्षेत्रों में सूने मकानों से सोने चांदी के जेवरातों व नगदी रकम को चोरी कर अपने साथियों के साथ बंटवारा कर लेता था तथा कुछ जेवरातों को सोमचंद उर्फ गुड्डू सोनी एवं उसके भाई राजू सोनी एवं जितेन्द्र पंवार उर्फ जीतू को बेच देता था।

आरोपीगण चोरी करने के लिये अलग-अलग साधनों से आवागमन करते थे एवं चोरी करने के बाद अलग-अलग होकर निकल जाते थे तथा सर्तकता बरतते हुये सोना एवं चांदी के जेवरातों के संबंध में बात करते समय चांवल(चांदी), गेहूॅ (सोना) शब्द के कोड वर्ड का उपयोग करते थे।

आरोपियों के निशानदेही पर आरोपी अनवर, द्वारिका, सागर एवं सोमचंद उर्फ गुड्डू सोनी, राजू सोनी, जितेन्द्र पंवार से प्रकरण में चोरी हुये सोने एवं चांदी के जेवरात, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त एक होण्डा साईन मोटर सायकल व एक सायकल जुमला कीमती 77 लाख रूपये को जप्त किया गया एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। 


गिरफ्तार आरोपीगण--

1-- अनवर खान पिता स्व. इकबाल खान, उम्र 53 साल, साकिन पांडेपारा, नेवई बस्ती, थाना नेवई l
2--सागर सेन पिता चतुर सेन, उम्र 32 साल, साकिन ग्राम मोहन्दीपाट, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद l
3--द्वारिका दास मानिकपुरी पिता स्व. केजूदास मानिकपुरी, उम्र 30 साल साकिन ग्राम मुढीपार, खैरागढ, जिला राजनांदगांव l
4--राजू सोनी उर्फ ओंमकार पिता स्व. बालाराम सोनी, उम्र 53 साल, साकिन सरकण्डा बिलासपुर l
5--सोमचंद सोनी उर्फ गुड्डू पिता स्व. बालाराम सोनी, उम्र 48 साल, साकिन सरकण्डा बिलासपुर l
6-- जितेन्द्र पंवार उर्फ जीतू पिता स्व. लक्ष्मण पंवार, उम्र 48 साल, साकिन सदरबाजार बिलासपुर।



जप्त किया गया समान--

 करीबन 1 किलो 300 ग्राम सोना, व 7 किलो ग्राम चांदी के जेवरात।

नगदी रकम लगभग 01 लाख रूपये।

 होण्डा साईन मोटर सायकल व एक नग साईकल तथा  घटना मे प्रयुक्त औजार -हथौडी, पेचकस, कटर, सब्बल ।


कुल कीमत -- 77 लाख रुपये आंकी गई है इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक भारती मरकाम, निरीक्षक संतोष मिश्रा, उनि धनीराम नारंगे, उनि धरम मण्डावी, सउनि पूर्ण बहादुर, आरक्षक अनूप शर्मा, उपेन्द्र यादव, पंकज कुमार, संतोष गुप्ता, शमीम खान, शहबाज खान, जुगनु सिंह, पन्ने लाल एवं सायबर सेल, थाना नेवई, चौकी पद्यनाभपुर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। इस पत्रकार वार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र यादव, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी, और नसर सिद्धकी उप पुलिस अधीक्षक (अपराध)  मौजूद थे l
Get Loan

Comments