breaking post New

होली के अवसर में.. शांति समिति की बैठक जनपद सभागार में हुई सम्पन्न ..शांति से होली मनाने की अपील नागरिकों से .. की प्रसाशनिक अधिकारियों ने।

आदर्श अचार संहिता का पालन करते हुए.. जारी गाइड लाइन के अनुसार मनायें .. शांती ढंग से होली....एसडीएम युगल किशोर उर्वशा जी।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा-बिलासपुर-- जनपद पंचायत कोटा के सभागार में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न बैठक में कोटा एसडीएम संयुक्त कलेक्टेट श्री युगल किशोर उर्बशा जी,तहसीलदार कोटा श्री प्रांजल मिश्रा जी, नव पदस्थ एस डीओपी पुलिस कोटा-सुश्री नूपुर उपाध्यय जी, नव पदस्थ थानाप्रभारी कोटा श्री रजनीश सिंह जी, बीएमओ स्वास्थ बिभाग कोटा गुप्ता जी, बिजली विभाग से इंजीनियर प्रदीप साहू जी,एई साहब, नगर पंचायत सीएमओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे, साथ ही जनप्रतिनिधिगण प्रदीप कैशिक, नरेंद्र गोश्वामी, जब्बार खान,मंडल अध्यक्ष भाजपा महराज सिंह नायक, महामंत्री शुलेश पाण्डे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुरारीलाल गुप्ता, कांग्रेश नेता संतोष मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष गुप्ता, टीकाराम साहू,सरदार जी, वरिष्ठ पत्रकार गण -  आर डी गुप्ता-प्रदेश अध्यक्ष-सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़, हरीश चौबे, प्रेम सिंह सोमबंसी, जावेद खान, संजय बंजारे, सहित कई गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

होली 24 मार्च को जलेगी और 25 मार्च को रंग खेला जाएगा इस त्योहार में हुड़दंग बहुत होती है। इस वर्ष लोकसभा चुनाव है और आदर्श अचार संहिता लागू है इस लिए धारा 144 भी प्रभाव सील है।तो ऐसे में प्रसाशनिक अधिकारियों सहित जनता जनार्दन की जिम्मेदार बढ़ जाती है। इस लिए उपस्थित प्रसाशनिक अधिकारियों ने होली पर्व त्योहार को शांति ढंग से मनाने की अपील की, सभी से सुझाव लिए और होली को कैसे मनाये एक गाइड लाइन बताई।

1- होलीका दहन को बिजली के तार के नीचे और ट्रांसफार्मर के पास न जलाएं। सभी जगह एक समय मुहूर्त में ही होली जलायें- जिससे सुरक्षा ब्यवस्था बनी रहे।
2-मुखौटा पहन कर होली न मनाए,दुकानदार भी मुखौटा न बेचें--नही होगी कार्यवाई-क्योकि इससे अपराधिक घटनाएं होती है।
3-रंग में किसी तरह का केमिकल न मिलाए।
4- होली खेलने के बाद नशें की हालत में तलाब में नहाने न जाएं।डूबने की आशंका बढ़ जाती है।
5-तीन सवारी बैठ कर मोटरसाइकिल न चलाये, नाबालिक बच्चों को माता पिता गाड़ी चलाने के लिए न दे इस पर पुलिस करेगी कार्यवाई।
6- चौक चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस रहेगी तैनात।
7-पुलिस पेट्रोलिग होगी लगातार जहां गड़बड़ होने की संभावना दिखे पुलिस को करें सूचित।
8- शराबी और अबैध शराब बिक्रेताओं पर होग कार्यवाई।
9- स्वास्थ बिभाग के डॉक्टर और उनकी टीम को 24 घंटे हॉस्पिटल में उपस्थित रहने को एसडीएम ने कहा।
10- नगर में नालियों की सफाई तत्काल करवाएं, और होली में नलों के माध्यम से पानी की सप्लाई तीन टाइम दें।
11- बिजली की आपूर्ति होली में बंद न हो बिजली अधिकारियों को एसडीएम ने दिए निर्देश।
12- डीजे नही बजयें कार्यवाई होगी। ज्यादा भीड़ में इकट्ठे हो कर होली नही मनाना है आदर्श अचार संहिता लागू है।

एसडीएम कोटा और एसडीओपी तथा तहसीलदार और थानाप्रभारी  ने संयुक्त रूप से सभी नगर वाशियों से सहयोग की अपेक्षा रखते हुए शांति ढंग से होली मनाने की अपील की और सभी को होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Get Loan

Comments