breaking post New

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष- आर डी गुप्ता पहुँचे शिवरीनारायण.. भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी के दर्शन पूजा कर .. प्रदेश की खुशहाली एवम पत्रकारों के उज्वल भविष्य हेतु की प्रार्थना..।

प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता जी ने पत्रकारों के साथ, महंत श्री रामसुंदर दास जी से की मुलाकात.. लिया आशीर्वाद।

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों,पत्रकारों की
शिवरीनारायण में हुई बैठक..नए पत्रकार मित्रों ने ली सदस्यता।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

शिवरीनारायण- जांजगीर चांपा-- धार्मिक नगरी माता शवरी की तपोभूमि और भगवान लक्ष्मी नारायण के धाम शिवरीनारायण में पतित पावनी महानदी के तट पर 15 दिसंबर को *सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष- श्री आर डी गुप्ता* पत्रकारों के साथ पहुँच कर माता शवरी जी औऱ ठाकुरदेव,भगवान जगन्नाथ जी सहित शिवरीनारायण में विराजित लक्ष्मी नारायण भगवान, रामदरबार, भगवान शिव जी के दर्शन,पूजा कर प्रदेश की खुशहाली एवम पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

औऱ वंहा के महंत राजेश्री दिब्य स्वरूपा श्री रामसुंदर दस जी महराज के दर्शन कर उनसे मुलाकात करते हुए कई तरह की चर्चाएं की। और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की शिवरीनारायण इकाई,पामगढ़, राहौद,जांजगीर सहित क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ आपसी चर्चा कर संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित मे काम करने सहित कई तरह की चर्चाएं हुई। कुछ पत्रकार साथी गलत फहमी के शिकार हो गए थे उनसे भी एक परिवार की तरह चर्चा हुई सभी ने एक होकर,पत्रकारों के पुराने और बड़े संगठन *सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़* के साथ चल कर *प्रदेश अध्यक्ष- आर डी गुप्ता* के साथ चलने का निर्णय लिया। सबका साथ सब का बिकाश के तर्ज पर कर भला तो हो भला के मूल मंत्र के साथ पत्रकारों के हित के लिए प्रयाशरत रहने का संकल्प लिया। कुछ नए पत्रकार मित्रों ने सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ में सदस्यता ग्रहण की।

साथ ही सभी पत्रकारों ने जल्द ही *सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़*- का एक बड़ा पत्रकार सम्मेलन करने का निर्णय लिया। और कुछ अधिकारियों से पत्रकारों ने सौजन्य मुलाकात किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी,पत्रकार सत्य ओमप्रकाश कश्यप, अशोक गुप्ता, शुभम मिश्रा, भरत आदित्य,  सुरेश साहू, रंजीत साहू, मोहर साय, अजय जाहिरे, दिनेश निषाद, अजय कैवर्त, उमाशंकर साहू, अशोक, गोपाल केवट, शुरेंद्र रत्नाकर, सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Get Loan

Comments